1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ईरान से सीजफायर के बाद बिना नाम लिए किस देश पर भड़के ट्रंप? दी 50% टैरिफ लगाने की धमकी

ईरान से सीजफायर के बाद बिना नाम लिए किस देश पर भड़के ट्रंप? दी 50% टैरिफ लगाने की धमकी

 Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Apr 08, 2026 08:49 pm IST,  Updated : Apr 08, 2026 08:49 pm IST

US Iran Tensions: ईरान से सीजफायर के बाद Donald Trump ने अब उस देश को धमकी दी है जो लगातार ईरान को हथियारों की सप्लाई कर रहा है। डोनाल्ड ट्रंप ने बिना किसी का नाम लिए टैरिफ के लिए चेताया है।

donald trump tariff- India TV Hindi
डोनाल्ड ट्रंप ने बिना नाम लिए एक देश को टैरिफ की धमकी दी है। Image Source : AP

Donald Trump Iran Ceasefire: अमेरिका और ईरान के बीच हुए युद्धविराम के बाद वैश्विक राजनीति में एक नया ट्विस्ट आ गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने धमकी देते हुए ऐलान किया कि जो भी देश ईरान को हथियार दे रहा है, उस पर अमेरिका तुरंत 50 फीसदी टैरिफ लगाएगा। यह निर्णय बिना किसी छूट या अपवाद के लागू होने जा रहा है। Iran के साथ टेंशन के बीच ट्रंप का यह कदम स्पष्ट रूप से उन देशों को वॉर्निंग है, जो परोक्ष या प्रत्यक्ष तौर पर तेहरान की मिलिट्री पावर बढ़ाने में लगे हुए हैं।

ईरान की मिलिट्री सप्लाई रोकने की कोशिश में ट्रंप

दरअसल, ट्रंप की तरफ से यह ऐलान उस वक्त हुआ है जब ईरान और अमेरिका के बीच दो हफ्ते का सीजफायर लागू हुआ है। लेकिन इस युद्धविराम के बावजूद ट्रंप प्रशासन प्रेशर टैक्टिक्स से पीछे हटता नहीं दिख रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका इस घोषणा के माध्यम से उन देशों- खासतौर पर रूस और चीन पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है, जो ईरान को मिलिट्री या तकनीकी मदद देते रहे हैं।

Donald Trump post
Image Source : DONALD TRUMP/TRUTH SOCIALडोनाल्ड ट्रंप का धमकी भरा पोस्ट।

टैरिफ नीति को ट्रंप ने बनाया रणनीतिक हथियार

गौरतलब है कि डोनाल्ड ट्रंप अपनी टैरिफ नीति को महज आर्थिक नहीं बल्कि रणनीतिक हथियार के रूप में भी इस्तेमाल करते रहे हैं। ट्रंप के इस ऐलान से इससे एक ओर ईरान को मिलने वाली बाहरी सहायता पर रोक लगाने का प्रयास होगा, वहीं दूसरी तरफ ईरान को हथियार सप्लाई करने वाले देश से अमेरिका के व्यापार पर भी इसका प्रभाव पड़ सकता है।

इकोनॉमिक प्रेशर टैक्टिक्स का भी हो रहा इस्तेमाल

कुल मिलाकर, युद्धविराम के बावजूद अमेरिका-ईरान के बीच टेंशन पूरी तरह समाप्त नहीं हुई है। डोनाल्ड ट्रंप का यह नया कदम स्पष्ट संकेत देता है कि आने वाले वक्त में कूटनीति के साथ-साथ इकोनॉमिक प्रेशर टैक्टिक्स भी इस टकराव का हिस्सा बन सकते हैं।

ये भी पढ़ें- अमेरिकी रक्षामंत्री पीट हेगसेथ ने किया बड़ा दावा, बोले- 'सीजफायर के लिए गिड़गिड़ाया था ईरान' 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश