1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका के लॉस एंजिलिस में बंदूकधारियों ने मचाया आतंक, ताबड़तोड़ गोलीबारी में 4 लोगों की मौत

अमेरिका के लॉस एंजिलिस में बंदूकधारियों ने मचाया आतंक, ताबड़तोड़ गोलीबारी में 4 लोगों की मौत

 Published : Jan 28, 2024 02:18 pm IST,  Updated : Jan 28, 2024 02:18 pm IST

अमेरिका के लॉस एंजिलिस में गोलीबारी की एक घटना में 4 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस के अनुसार हमलावरों ने अन्य लोगों की हत्या करने के बाद खुद को गोली मार ली। अभी तक हमलावर के बारे में कोई अन्य सूचना नहीं मिल पाई है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : AP

अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अमेरिका पुलिस अपराधियों पर शिकंजा कस पाने में नाकाम साबित हो रही है। लिहाजा आए दिन अमेरिकी शहरों, स्कूलों, बाजारों, पब, बार और रेस्टोरेंट में फायरिंग की घटनाएं लगातार देखने को मिल रही हैं। इससे अमेरिकी लोगों में दहशत का माहौल है। अमेरिका की हाईटेक पुलिस के लिए अपराधी लगातार चुनौती पेश कर रहे हैं। इस तरह की आपराधिक वारदातों को रोकना अमेरिका पुलिस की नाक का सवाल भी बन गया है। ताजा घटना में लॉस एंजिलिस में 4 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दिए जाने से दहशत फैल गई है। 
 
लॉस एंजिलिस में शनिवार को गोलीबारी की घटना हुई। इसमें चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने इसे हत्या के बाद आत्महत्या का मामला बताया है। लॉस एंजिलिस पुलिस विभाग ने सोशल मीडिया पर एक बयान साझा कर बताया कि लेर्डो एवेन्यू के 11600 ब्लॉक में गोलीबारी की सूचना मिलने पर अधिकारी रात सात बजे से पहले घटनास्थल पर पहुंचे। मगर इस दौरान 4 लोगों की मौत हो चुकी थी। पूरे इलाके में लोगों के बीच अफरातफरी मची हुई थी।

हत्या के बाद हमलावर पर आत्महत्या करने की आशंका

 लॉस एंजिलिस पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर चार लोगों को मृत घोषित किया गया और जांचकर्ताओं के अनुसार, यह हत्या के बाद आत्महत्या करने का मामला है। मृतकों के बारे में और कोई जानकारी अभी उपलब्ध नहीं कराई गई है और न ही यह बताया गया है कि गोलीबारी क्यों की गई। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है। (एपी) 
यह भी पढ़ें
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से पहले ट्रंप ने की पुतिन और शी जिनपिंग की तारीफ, कहा-"दोनों नेता हैं शक्तिशाली और बुद्धिमान"

ईरान में पाकिस्तान से सटी सीमा के पास 9 लोगों की हत्या से फिर बढ़ा तनाव, हमलावरों का पता लगा रही तेहरान पुलिस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश