1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. दोबारा अमेरिका जाने वाले कर्मचारियों के लिए H-2B वीजा के आवेदन शुरू, केवल इतनी है वीजा लिमिट

दोबारा अमेरिका जाने वाले कर्मचारियों के लिए H-2B वीजा के आवेदन शुरू, केवल इतनी है वीजा लिमिट

 Published : Apr 12, 2023 01:43 pm IST,  Updated : Apr 12, 2023 01:43 pm IST

अमेरिका वित्त वर्ष 2023 की दूसरी छमाही में दोबारा आने वाले H-2B वीजा कर्मचारियों के लिए आवेदन स्वीकार करना शुरू करेगा। फेडरल एजेंसी फॉर इमिग्रेशन सर्विसेज ने बताया कि ये वीजा सप्लीमेंटल कैप टेम्परेरी फाइनल रूल के तहत दिए जाएंगे।

यूएस सिटिजनशिप एंड इमिग्रेशन सर्विसेज- India TV Hindi
यूएस सिटिजनशिप एंड इमिग्रेशन सर्विसेज Image Source : FILE PHOTO

अमेरिका वित्त वर्ष 2023 की दूसरी छमाही में दोबारा आने वाले H-2B वीजा कर्मचारियों के लिए आवेदन स्वीकार करना शुरू करेगा। फेडरल एजेंसी फॉर इमिग्रेशन सर्विसेज ने बताया कि ये वीजा सप्लीमेंटल कैप टेम्परेरी फाइनल रूल के तहत दिए जाएंगे। पिछले साल दिसंबर में घोषित इस नियम के तहत साल 2023 की दूसरी छमाही यानी 15 मई से 30 सितंबर तक के लिए 10,000 वीजा की सीमा तय की गई है जिसके लिए किसी भी देश के लोग आवेदन कर सकते हैं। 

10,000 वीजा रिटर्निंग वर्कर्स तक सीमित

यूएस सिटिजनशिप एंड इमिग्रेशन सर्विसेज (यूएससीआईएस) ने कहा, इस आवंटन के तहत उपलब्ध कराए गए 10,000 वीजा रिटर्निंग वर्कर्स तक सीमित हैं, जिन्हें पहले एच-2बी वीजा जारी किया गया था या वित्त वर्ष 2020, 2021 या 2022 में उनका एच-2बी वीजा अस्थाई तौर पर रोक दिया गया था। यह सुविधा सिर्फ उन अमेरिकी कंपनियों को दी जाएगाी जो एच-2बी वीजा वाले कर्मचारियों की कमी के कारण अपूरणीय क्षति का सामना कर रहे हैं या कर सकते हैं।

एच-2बी वीजा को लेकर 2022 में आया था अस्थाई नियम
डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी (डीएचएस) और डिपार्टमेंट ऑफ लेबर (डीओएल) ने 15 दिसंबर 2022 को संयुक्त रूप से एक अस्थाई अंतिम नियम प्रकाशित किया था जिसमें वित्त वर्ष 2023 के लिए एच-2बी गैर-आप्रवासी वीजा की सीमा 64,716 तक बढ़ाने की अनुमति दी गई थी। इन 64,716 अतिरिक्त वीजा में से 44,716 केवल लौटने वाले कर्मचारियों के लिए उपलब्ध हैं। बाकि 20,000 वीजा अल सल्वाडोर, ग्वाटेमाला, और होंडुरास और हैती के नागरिकों के लिए हैं, जिनका वापसी करने वाले कर्मचारी की श्रेणी में होना जरूरी नहीं है। यह पहली बार है जब विभागों ने पूरे वित्तीय वर्ष के दौरान कई आवंटनों के लिए एच-2बी पूरक वीजा उपलब्ध कराने के लिए एकल नियम जारी किया है, जिसमें दूसरी छमाही के लिए आवंटन भी शामिल है। अस्थाई अंतिम नियम में यूएस और एच-2बी दोनों कर्मचारियों को शोषण और दुर्व्यवहार से बचाने के लिए कई प्रावधान हैं। 

एच-2बी वीजा किसे देता है अमेरिका
एच-2बी वीजा अस्थाई नौकरियों के लिए जारी किए जाते हैं, जो नियोक्ताओं को अमेरिका में कर्मचारियों की कमी को पूरा करने के लिए कुशल या अकुशल कर्मचारियों को नियुक्त करने की अनुमति देते हैं। बता दें कि वीजा आवेदन शुरू करने से पहले नियोक्ता को श्रम विभाग से प्रमाणन प्राप्त करना होगा।

ये भी पढ़ें-

अमेरिका: फायरिंग में जिसकी गई थी जान, उसके अंतिम संस्कार के दौरान फिर चली गोलियां, एक और की मौत

पृथ्वी पर सबसे बड़ा और विनाशकारी भूकंप कब आया था?
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश