1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका में फिर हुई भारतीय नागरिक की मौत, मेक्सिको सीमा पर किया गया था गिरफ्तार

अमेरिका में फिर हुई भारतीय नागरिक की मौत, मेक्सिको सीमा पर किया गया था गिरफ्तार

 Published : Apr 18, 2024 10:51 am IST,  Updated : Apr 18, 2024 10:51 am IST

अमेरिका में भारतीय नागरिक की मौत हो गई है। जिस शख्स की मौत हुई है उसकी पहचान जसपाल सिंह के रूप में हुई है। जसपाल ने अमेरिका में अवैध रूप से घुसने की कोशिश की थी।

अमेरिका में भारतीय की मौत (प्रतीकात्मक तस्वीर)- India TV Hindi
अमेरिका में भारतीय की मौत (प्रतीकात्मक तस्वीर) Image Source : REUTERS

वाशिंगटन: अमेरिका में एक बार फिर भारतीय नागरिक की मौत हो गई है। इस बार मामला थोड़ा अलग है। मिली सूचना के मुताबिक अवैध तरीके से अमेरिका आने वाले एक भारतीय नागरिक की अटलांटा के एक अस्पताल में मौत हो गई है। जिस शख्स की मौत हुई है उसे भारत प्रत्यर्पित किया जाना था। अमेरिकी प्रवासन एवं सीमा शुल्क प्रवर्तन (IECE) विभाग ने बताया कि न्यूयॉर्क में भारतीय वाणिज्य दूतावास को 57 वर्षीय जसपाल सिंह की मौत के बारे में जानकारी दे दी गई है। साथ ही उसके परिजनों को भी इसके बारे में सूचित कर दिया गया है।

अस्पताल में हुई मौत

आईसीई ने बताया कि 15 अप्रैल को अटलांटा के एक अस्पताल में जसपाल सिंह की मौत हो गई। भारतीय नागरिक सिंह ने पहली बार 25 अक्टूबर 1992 में कानूनी तरीके से अमेरिका में प्रवेश किया था। 21 जनवरी 1998 को एक आव्रजन न्यायाधीश ने सिंह को अमेरिका से जाने का आदेश दिया इसके बाद सिंह स्वेच्छा से भारत लौट आया था। सिंह ने 29 जून 2023 को दोबारा अमेरिका में अवैध तरीके से प्रवेश करने की कोशिश की लेकिन अधिकारियों ने उसे अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर गिरफ्तार कर लिया था।

हिरासत में हुई भारतीय की मौत 

आईसीई के मुताबिक जसपाल सिंह को गिरफ्तार करने के बाद उसे अटलांटा के प्रवर्तन और निष्कासन संचालन (ERO) को सौंप दिया गया था। जहां से उसे अटलांटा के एक हिरासत केंद्र में रखा गया था। अमेरिका में जब ऐसे किसी व्यक्ति की हिरासत केंद्र में मौत होती है जो वहां का नागरिक नहीं है तो ईआरओ को दो कार्यदिवस के भीतर संसद, गैर-सरकारी संगठन, मीडिया को इसकी सूचना देनी होती है साथ ही अपनी वेबसाइट में व्यक्ति से जुड़े विवरण साझा करने होते हैं। (भाषा)

यह भी पढ़ें:

ईरान पर पलटलवार के लिए तैयार है इजराइल, PM नेतन्याहू ने साफ किया रुख; आप भी समझें इशारा

पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान का बड़ा दावा, बोले 'जनरल आसिम मुनीर ने मेरी पत्नी को...'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश