1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. दुनिया के सबसे बड़े मुस्लिम देश के राष्ट्रपति ने UN में कहा 'ॐ शांति ॐ', देखें Video

दुनिया के सबसे बड़े मुस्लिम देश के राष्ट्रपति ने UN में कहा 'ॐ शांति ॐ', देखें Video

 Published : Sep 24, 2025 11:00 am IST,  Updated : Sep 24, 2025 02:33 pm IST

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रोबोवो सुबिआंतो ने संयुक्त राष्ट्र में अपने भाषण में इजरायल और फिलिस्तीन को लेकर अपनी राय रखी। प्रोबोवो अपने भाषण के अंत में UN में 'ॐ शांति ॐ' भी कहा।

Prabowo Subianto un speech- India TV Hindi
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रोबोवो सुबिआंतो। Image Source : X (@PRABOWO)

संयुक्त राष्ट्र महासभा के 80वें सत्र में इजरायल और फिलिस्तीन का मुद्दा चर्चा का विषय बना रहा है। विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों ने UNGA में इजरायल और हमास के बीच गाजा में जंग और फिलिस्तीन को एक राष्ट्र के रूप में मान्यता देने के मुद्दे पर चर्चा की। सत्र के दौरान इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रोबोवो सुबिआंतो का भाषण भी चर्चा का विषय बना रहा। प्रोबोवो ने अपने भाषण का आखिर में 'ॐ शांति ॐ' भी कहा। आइए जानते हैं पूरा मामला।

इंडोनेशिया गाजा में सेना भेजने के लिए तैयार

संयुक्त राष्ट्र महासभा के 80वें सत्र में इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो ने वैश्विक शांति, न्याय और समान अवसर का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि भय, नस्लवाद, घृणा, उत्पीड़न और रंगभेद से प्रेरित मानवीय मूर्खता हमारे साझा भविष्य के लिए खतरा है। प्रबोवो ने घोषणा की है कि इंडोनेशिया गाजा में शांति सुनिश्चित करने में मदद के लिए अपने 20,000 सैनिकों को तैनात करने के लिए तैयार है। 

प्रबोवो सुबिआंतो ने जोर देकर कहा, "आज इंडोनेशिया संयुक्त राष्ट्र शांति सेना में सबसे बड़े योगदानकर्ताओं में से एक है। हम वहां सेवा देते रहेंगे जहां शांति को संरक्षकों की आवश्यकता है, सिर्फ शब्दों से नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर सैनिकों के साथ।"

राजनीतिक संघर्ष का जवाब हिंसा नहीं- प्रबोवो 

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो ने इजरायल और फिलिस्तीन के मुद्दे पर द्वि-राष्ट्र समाधान की बात की और फिलिस्तीन और इजरायल दोनों को स्वतंत्र और सुरक्षित, खतरों और आतंकवाद से मुक्त रहने की बात पर जोर दिया। सुबियांतो ने कहा- "किसी भी राजनीतिक संघर्ष का जवाब हिंसा से नहीं दिया जा सकता क्योंकि हिंसा से और ज़्यादा हिंसा ही पैदा होती है।"

प्रबोवो ने कहा- ॐ शांति ॐ 

इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में अपने भाषण के समापन में 'ॐ शांति शांति शांति ॐ' कहा। इसके अलावा उन्होंने नमो बुद्धाय और शालोम भी कहा। उन्होंने अपने 19 मिनट के भाषण में सद्भाव का संदेश दिया।

"आपको बता दें कि इंडोनेशिया दुनिया का सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाला देश है। इंडोनेशिया की आबादी 28 करोड़ से ज्यादा है। इनमें करीब 90 प्रतिशत लोग इस्लाम को मानते हैं।"

ये भी पढ़ें- 'भारत से मजबूत रिश्ते फिर भी लगाया टैरिफ', रुबियो ने बताया ट्रंप ने क्यों किया ऐसा

भारत ने UN में पाकिस्तान को धोया, कहा- "अपने ही लोगों पर कर रहा बमबारी"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश