1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ट्रंप के शपथ ग्रहण से पहले बाइडेन ने कर दिया बड़ा खेल, डॉक्टर फाउची समेत इन लोगों को दी माफी

ट्रंप के शपथ ग्रहण से पहले बाइडेन ने कर दिया बड़ा खेल, डॉक्टर फाउची समेत इन लोगों को दी माफी

 Published : Jan 20, 2025 07:08 pm IST,  Updated : Jan 21, 2025 06:31 am IST

डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने वाले हैं। ट्रंप के शपथ लेने से पहले राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बड़ा खेल कर दिया है। बाइडेन ने डॉक्टर एंथनी फाउची समेत कई लोगों को माफी दे दी है।

जो बाइडेन - India TV Hindi
जो बाइडेन Image Source : AP

वाशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण से कुछ घंटे पहले राष्ट्रपति जो बाइडेन ने डॉक्टर एंथनी फाउची, जनरल मार्क मिले (रिटायर्ड) और '6 जनवरी कैपिटल हिल अटैक' की जांच के लिए गठित समिति के सदस्यों को माफी दे दी है। डोनाल्ड ट्रंप ने अपने चुनाव अभियान के दौरान बार-बार यह चेतावनी दी थी कि राष्ट्रपति बनने के बाद वह जो बाइडेन प्रशासन के उन अधिकारियों की जांच कराएंगे, जिनके द्वारा उन्हें निशाना बनाया गया। बाइडेन के इस फैसले का मकसद इन लोगों को डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाले प्रशासन से बचाना है, जो प्रतिशोध की कार्रवाई कर सकती है।

फिजिशियन साइंटिस्ट और इम्यूनोलॉजिस्ट डॉक्टर फाउची कोविड-19 महामारी के दौरान राष्ट्रपपति जो बाइडेन के प्रमुख सलाहकार थे। उन्हें कोरोना महामारी के दौरान फेस मास्क जैसे उपायों को बढ़ावा देने और वायरस को लेकर निराधार दावों को खारिज करने के लिए डोनाल्ड ट्रंप और उनके समर्थकों की तीखी आलोचना का सामना करना पड़ा था। अमेरिका में कोरोना वायरस के कारण लाखों मौतें हुई थीं, इसके बाद से ही फाउची, डोनाल्ड ट्रंप के निशान पर थे।

यह भी पढ़ें:

ट्रंप की खुशियों पर कोल्ड अटैक! भीषण सर्दी ने किरकिरा किया शपथ ग्रहण का मजा, लोगों से की गई घरों में रहने की अपील

दादा नाई, नाना मछुआरे और मां घरेलू सहायिका, जानें डोनाल्ड ट्रंप के परिवार की कहानी

डोनाल्‍ड ट्रंप राष्ट्रपति बनने के बाद सबसे पहले कर सकते हैं भारत और चीन का दौरा, समझें इसके मायने

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश