1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका में बोले राहुल- 60 फीसदी भारतीय भाजपा को नहीं देते वोट, अगले विस चुनावों में कांग्रेस कर देगी सफाया

अमेरिका में बोले राहुल- 60 फीसदी भारतीय भाजपा को नहीं देते वोट, अगले विस चुनावों में कांग्रेस कर देगी सफाया

 Edited By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : Jun 02, 2023 06:23 pm IST,  Updated : Jun 02, 2023 06:36 pm IST

नेशनल प्रेस क्लब में बृहस्पतिवार को राहुल गांधी ने कहा कि देश में गुप्त तरीके से ऐसा माहौल बन रहा है जो अगले आम चुनावों में लोगों को हैरत में डाल देगा। इस साल के अंत में पांच राज्यों-मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव होंगे, जो 2024 में आम चुनाव के लिए आधार बनाएंगे।

राहुल गांधी, कांग्रेस नेता- India TV Hindi
राहुल गांधी, कांग्रेस नेता Image Source : FILE

अमेरिका में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश के अगले तीन-चार राज्यों के विधानसभा चुनावों में सीधे भाजपा को पटखनी देने का दावा किया है। राहुल गांधी ने कहा कि उनकी पार्टी अगले तीन-चार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का ‘‘सफाया’’ कर देगी। उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके पास सत्तारूढ़ पार्टी को हराने के लिए आवश्यक मूलभूत चीजें हैं और भारतीय आबादी का एक बड़ा हिस्सा भाजपा का समर्थन नहीं करता। उन्होंने कहा कि भारत के 60 फीसदी लोग भाजपा को वोट नहीं करते। यह बात याद रखना होगा। 

अमेरिका के तीन शहरों की अपनी यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को जाने माने भारतीय-अमेरिकी फ्रैंक इस्लाम द्वारा उनके लिए आयोजित स्वागत कार्यक्रम में यह टिप्पणी की। कार्यक्रम में एक सवाल के जवाब में राहुल ने कहा, ‘‘ लोगों को ऐसा लगता है कि आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) और भाजपा की ताकत को रोका नहीं जा सकता, लेकिन ऐसा नहीं है। मैं यहां एक छोटी सी भविष्यवाणी करता हूं कि अगले तीन से चार चुनाव, जो हम भाजपा के खिलाफ सीधे लड़ेंगे, उनमें उसका सफाया होगा।

राहुल ने कहा भाजपा का करेंगे कर्नाटक जैसा हस्र

राहुल ने कहा, ‘‘मैं अभी आपको बता सकता हूं कि विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए वास्तव में कठिन समय आने वाला है। हम उनके साथ वही करेंगे जो हमने कर्नाटक में किया है, लेकिन अगर आप भारतीय मीडिया से पूछेंगे तो वे कहेंगे कि ऐसा नहीं होगा।’’ कर्नाटक में 10 मई को हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने बहुमत हासिल कर भाजपा को सत्ता से बाहर कर दिया था। राहुल गांधी ने भारतीय-अमेरिकियों के आमंत्रित समूह, थिंक-टैंक समुदाय के सदस्यों और सांसदों से कहा कि भारतीय प्रेस वर्तमान में वह दिखा रहा है जो पूरी तरह से भाजपा के पक्ष में है।  भाजपा के हाथ में शोर मचाने के साधन हैं, इसलिए वे चिल्ला सकते हैं। वे चीजों को तोड़-मरोड़ सकते हैं और वे यह काम बेहद अच्छे तरीके से करते हैं।

इंडियन मुस्लिम लीग को बताया सेकुलर पार्टी

’ राहुल गांधी मुसलमानों के लिए अमेरिका में खुलकर बैटिंग कर रहे हैं। पहले उन्होंने भाजपा की सरकार भारत में मुसलमानों को टार्गेट बनाए जाने की बात कही और अब केरल में इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) को सेकुलर पार्टी होने का दर्जा दिया है। राहुल ने आईयूएमएल के साथ कांग्रेस के गठबंधन का बचाव करते हुए कहा कि मुस्लिम लीग पूरी तरह धर्मनिरपेक्ष पार्टी है, उसमें कुछ भी धर्मनिरपेक्षता विरोधी नहीं है। इससे समझा जा सकता है कि राहुल खुलकर मुसलमानों के पक्ष में बोल रहे हैं। कांग्रेस कर्नाटक में  मिले मुसलमानों के वोट से उत्साहित है और 2024 में वह मुसलमानों का साथ पाना चाहती है। 

दुनिया में मोदी की लोकप्रियता पर राहुल ने कही ये बात

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दुनियाभर में लोकप्रियता के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘निश्चित रूप से देश के संस्थानों पर कब्जा है। निश्चित रूप से देश की प्रेस पर कब्जा है। मैं इस बात को नहीं मानता। मैं जो भी सुनता हूं, हर बात को नहीं मानता।’’ कांग्रेस यदि सत्ता में आई तो भारत में अल्पसंख्यकों के अधिकारों के लिए क्या करेगी, इस पर राहुल गांधी ने कहा, ‘‘भारत में पहले ही बहुत मजबूत प्रणाली रही है, लेकिन इस प्रणाली को कमजोर कर दिया गया है। ऐसे स्वतंत्र संस्थान चाहिए होंगे जिन पर दबाव और नियंत्रण नहीं हो। भारत में यही प्रतिमान रहा है। देश में कुछ भ्रम की स्थिति है।

यह भी पढ़ें

नेपाल के प्रधानमंत्री "कमल" ने "पुष्प" चढ़ाकर किए उज्जैन में महाकाल के "प्रचंड" दर्शन, रुद्राक्ष से किया श्रृंगार

रूस से दोस्ती में भारत को पीछे छोड़ना चाह रहा चीन, यूक्रेन युद्ध पर खुल्लम-खुल्ला कर दिया ये ऐलान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश