1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. धरती पर लैंड करते वक्त मुस्कुरा रही थीं सुनीता विलियम्स, देखें लैंडिंग की पूरी वीडियो

धरती पर लैंड करते वक्त मुस्कुरा रही थीं सुनीता विलियम्स, देखें लैंडिंग की पूरी वीडियो

 Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Mar 19, 2025 08:43 am IST,  Updated : Mar 19, 2025 08:43 am IST

सुनीता विलियम्स और अन्य वैज्ञानिक धरती पर पहुंच चुके हैं। इस बीच लैंडिंग के दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Sunita Williams was smiling while landing on the earth watch the full video of the landing- India TV Hindi
लैंडिंग के बाद मुस्कुरा रही थीं सुनीता विलियम्स Image Source : PTI

भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स अपने साथी बुच विल्मोर के साथ करीब 9 महीने तक अंतरिक्ष में रहने के बाद धरती पर आज बुधवार को कुशलपूर्वक वापस लौट आई हैं। अब उन्हें अगले 45 दिनों तक मेडिकल टीम की निगरानी में रखा जाएगा। ड्रैग कैप्सूल से बाहर निकलते ही सुनीता विलियम्स उनके साथी बुच विल्मोर समेत अलेक्जेंडर गोर्बुनोव व निक हेग ने हाथ हिलाकर और अंगूठा दिखाकर अभिवादन किया। बता दें कि कैप्सूल से बाहर निकलने के बाद सुनीत विलियम्स मुस्कुरा रही थीं। बता दें कि 5 जून 2024 को उन्हें करीब 1 हफ्ते के लिए अंतरिक्ष में भेजा गया था। मगर स्टारलाइनर के कैप्सूल में तकनीकी खराबी आ जाने के बाद उन्हें 9 महीने तक अंतरिक्ष में रहना पड़ा। 

सफलतापूर्वक धरती पर पहुंची सुनीता विलियम्स

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने कैबिनेट साथी एलन मस्क से सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को धरती पर वापस लाने का आदेश दिया था। आज भारतीय समयानुसार सुबह करीब 3.27 बजे स्पेसएक्स के ड्रैगन कैप्सूल ने फ्लोरिडा के समंदर में सफल लैंडिंग की। फ्लोरिडा के समुद्र तट पर उतरने से पहले ड्रैगन कैप्सूल ने अपने चारों पैराशूट को हवा में बाहर सफलतापूर्वक खोल दिया। इस यान ने करीब 17 घंटे की यात्रा करके अंतरिक्ष से समंदर की सतह पर सफल लैंडिंग की। सुनीता विलियम्स को लाने के लिए दो अंतरिक्ष यात्री नासा के निक हेग और रोस्कोस्मोस के अंतरिक्ष यात्री अलेक्जेंडर गोर्बुनोव भी साथ रहे। 

धरती पर लैंडिंग का वीडियो आया सामने

अंतरिक्ष यान ने 2:41 बजे डीऑर्बिट बर्न शुरू किया (यह एक ऐसी प्रक्रिया होती है, जिसमें अंतरिक्ष यान अपने इंजन को चालू करता है और जिस दिशा में यात्रा कर रहा है, उस दिशा में घूम जाता है, जिससे उसकी गति धीमी हो जाती है)। इसके 44 मिनट बाद 3:27 बजे कैप्सूल नीचे की ओर उतरा। क्रू-9 को सुबह 10:35 बजे (IST) समयानुसार अनडॉक किया गया। नासा ने स्पेसक्राफ्ट को स्पेस स्टेशन से अलग होते हुए एक वीडियो शेयर किया। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की सफल वापसी के लिए एलन मस्क को इसका जिम्मा सौंपा था। बता दें कि धरती पर सुनीता विलियम्स और अन्य वैज्ञानिकों को लेकर लौट रहे और धरती पर लैंडिंग कर रहे अंतरिक्ष यान का वीडियो भी सामने आ चुका है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश