1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. बाइडेन-हैरिस पुन:चुनाव अभियान में इस भारतीय-अमेरिकी वकील को मिली अहम जिम्मेदारी, राष्ट्रपति के चुनाव की करेंगे देखरेख

बाइडेन-हैरिस पुन:चुनाव अभियान में इस भारतीय-अमेरिकी वकील को मिली अहम जिम्मेदारी, राष्ट्रपति के चुनाव की करेंगे देखरेख

 Edited By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : Aug 17, 2023 06:28 pm IST,  Updated : Aug 17, 2023 06:28 pm IST

बाइडेन-हैरिस पुन:चुनाव अभियान में अलाना एवं वरूण पर बाइडेन-हैरिस समर्थकों को संगठित करने के नए और अभिनव तरीके खोजने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए अगला चुनाव पांच नवंबर, 2024 को होना है। अमेरिका में चार साल के अंतराल पर राष्ट्रपति एवं उपराष्ट्रपति का चुनाव होता है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : AP

‘‘बाइडेन-हैरिस 2024 पुन: चुनाव अभियान’’ के लिए अमेरिकी मूल के भारतीय वकील को अहम जिम्मा सौंपा गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इस भारतीय पर अपना भरोसा जताया है। इससे यह भी जाहिर होता है कि भारतीय मूल के प्रतिभाओं का विदेशों में कितना सम्मान है। वह देश में ही नहीं, बल्कि विदेश में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने एक प्रमुख भारतीय-अमेरिकी अधिवक्ता वरुण मोदक को ‘‘बाइडन-हैरिस 2024 पुन: चुनाव अभियान’’ के लिए मतपत्र पहुंच संबंधी वरिष्ठ वकील नियुक्त किया है। वरुण मूल रूप से कैलिफोर्निया के निवासी हैं।

कौन हैं वरुण मोदक

कैलिफोर्निया में रहने वाले वरुण मोदक अभी एलियास लॉ ग्रुप में वकील के रूप में काम करते हैं, जहां वह संघीय और गैर-संघीय प्रत्याशियों, पार्टी समितियों आदि को मतपत्र पहुंच एवं चुनाव अभियान से जुड़े वित्त मुद्दों पर सलाह देते हैं। यह घोषणा व्हाइट हाउस के लिए अगले साल की होड़ से पहले देश भर में राष्ट्रपति के समर्थकों को जोड़ने और उन्हें सक्रिय करने के ‘‘टीम बाइडेन-हैरिस’’ के प्रयासों का एक अहम हिस्सा है। एरी काउंटी डेमोक्रेटिक पार्टी द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि मतपत्र पहुंच संबंधी निदेशक अलाना माउंस के साथ वरुण सभी 57 राज्यों और क्षेत्रों में राष्ट्रपति बाइडेन के चुनाव अभियान की देखरेख करेंगे और अभियान के लिए प्रतिनिधियों की चयन प्रक्रिया का नेतृत्व करेंगे।

वरुण के सहयोगी अलाना ओबामा और हिलेरी के लिए भी कर चुके हैं काम

वरुण मोदक के सहयोगी अलाना माउंस ने बराक ओबामा और हिलेरी क्लिंटन दोनों के राष्ट्रपति चुनाव अभियानों के लिए भी काम किया है। बाइडेन-हैरिस 2024 चुनाव अभियान प्रबंधक जूली चावेज़ रोड्रिग्ज ने कहा कि इस चुनाव में काफी कुछ दांव पर है और अलाना एवं वरूण काफी प्रतिभाशाली, मेहनती और अनुभवी हैं। उन्होंने कहा कि दोनों के आने से उनका चुनाव अभियान मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि अलाना एवं वरूण पर बाइडेन-हैरिस समर्थकों को संगठित करने के नए और अभिनव तरीके खोजने की जिम्मेदारी होगी। अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए अगला चुनाव पांच नवंबर, 2024 को होना है। अमेरिका में चार साल के अंतराल पर राष्ट्रपति एवं उपराष्ट्रपति का चुनाव होता है। (भाषा)

यह भी पढ़ें

ब्रिटेन के म्यूजियम से चोरी हो गई कई ऐतिहासिक वस्तुएं, 15वीं सदी से अब तक का संरक्षित था प्रमाण

काराबाख के मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र में ही भिड़ गए आर्मेनिया और अजरबैजान, जानें फिर क्या हुआ अंजाम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश