1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. Israel-Iran में युद्ध जारी होने के बावजूद ट्रंप ने जताई जंग खत्म होने की उम्मीद, होर्मुज खोलने के लिए बढ़ाई डेडलाइन

Israel-Iran में युद्ध जारी होने के बावजूद ट्रंप ने जताई जंग खत्म होने की उम्मीद, होर्मुज खोलने के लिए बढ़ाई डेडलाइन

 Published : Mar 24, 2026 02:22 pm IST,  Updated : Mar 24, 2026 02:22 pm IST

Israel-Iran War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल-ईरान में भारी जंग जारी होने के बावजूद इसके थमने की उम्मीद जताई है। ट्रंप द्वारा ईरान पर हमला नहीं करने के ऐलान के बावजूद मंगलवार को इजरायल-यूएस ने तेहरान पर बम गिराया।

डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिका के राष्ट्रपति। - India TV Hindi
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिका के राष्ट्रपति। Image Source : AP

Israel-Iran:अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान पर हमला रोकने के दावे के बावजूद इजरायल और ईरान में भीषण जंग जारी है। दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे पर मंगलवार को भी कई भीषण हमले किए गए। इस युद्ध में इजरायल के साथ अमेरिका अभी भी शामिल बताया जा रहा है। जबकि ट्रंप ने अगले 5 दिनों तक ईरान पर हमला न करने की बात कई थी। मगर ईरान ने अपनी मांगें पूरी नहीं होने तक अमेरिका के साथ किसी भी तरह की वार्त करने से साफ इनकार कर दिया है। इसके बावजूद ट्रंप ने यह उम्मीद जताई है कि इजरायल-ईरान और अमेरिका के बीच चल रही यह जंग जल्द ही खत्म हो जाएगी। 

जंग थमने के आसार नहीं

ट्रंप भले ही युद्ध रुकने की उम्मीद जता रहे हों, लेकिन फिलहाल इसके आसार बिलकुल नजर नहीं आ रहे हैं। हालांकि ट्रंप का दावा है कि उनकी सरकार तेहरान के साथ “उत्पादक बातचीत” कर रही है, इससे ईरान युद्ध समाप्त होने की उम्मीद बढ़ गई है। वहीं दूसरी तरफ ईरान ने अमेरिका के साथ किसी भी तरह की बातचीत से इनकार कर दिया है। 

ट्रंप ने बढ़ाई होर्मुज को खोलने की सीमा

ट्रंप ने सोमवार को ईरान के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज फिर से खोलने की समय-सीमा बढ़ा दी और कहा कि अमेरिका ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने से पहले 5 दिन और इंतजार करेगा, ताकि अमेरिकी दूत “एक सम्मानित” ईरानी नेता से बातचीत कर सकें। जबकि ईरानी अधिकारियों ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति “ईरान की सख्त चेतावनी” के बाद पीछे हट गए हैं। ट्रंप की घोषणा से पहले तेल की कीमतों में भारी गिरावट के बाद सोमवार को वित्तीय बाजारों में राहत की लहर दौड़ गई। युद्ध शुरू होने के बाद से बाजारों में तेज उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है, क्योंकि यह अनिश्चित है कि युद्ध कितने समय तक चलेगा। 

ईरान में 1500 से अधिक मौतों का दावा

युद्ध के दौरान 28 फरवरी से अब तक ईरान में मरने वालों की संख्या 1500 से अधिक होने की बात कही गई है। वहीं लेबनान में 1000 से ज्यादा, इजरायल में 15 और अमेरिका के 13 सैनिकों की मौत हुई है। यह मौतें आकंड़ों में हैं। अन्य का आंकड़ा किसी भी पक्ष की ओर से जारी नहीं किया गया है। लेबनान और ईरान में लाखों लोग विस्थापित हो चुके हैं। इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची सोमवार से अजरबैजान, मिस्र, ओमान, पाकिस्तान, रूस, दक्षिण कोरिया, तुर्की और तुर्कमेनिस्तान के अपने समकक्षों से बातचीत कर रहे हैं।

ईरान के सांसद ने अमेरिका से सतर्क रहने को कहा

ईरान की संसद के एक सदस्य ने चेतावनी दी है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बातचीत वाले बयान पर ईरान को “बुद्धिमानी से सोचना” चाहिए। फार्स न्यूज एजेंसी ने ईरानी संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति के सदस्य इस्माइल कोसारी के हवाले से कहा कि “ट्रंप, नेतन्याहू और ऐसे लोग स्वभाव से झूठे हैं। हमें सतर्क रहना चाहिए। इजरायल ने मंगलवार को ईरानी मिसाइल हमले की चेतावनी जारी की। यह आधी रात से छठी चेतावनी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश