1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ट्रंप ने ह्वाइट हाउस के बाहर 'रेस्तरां में डिनर' करके चौंकाया, एक सवाल पर कहा-पुतिन से जल्द होगी बात

ट्रंप ने ह्वाइट हाउस के बाहर 'रेस्तरां में डिनर' करके चौंकाया, एक सवाल पर कहा-पुतिन से जल्द होगी बात

 Published : Sep 10, 2025 01:20 pm IST,  Updated : Sep 10, 2025 01:30 pm IST

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को ह्वाइट हाउस के बाहर एक रेस्तरां में डिनर किया। कहा जा रहा है कि वाशिंगटन में सुरक्षा का इसी बहाने उन्होंने प्रचार भी किया। ट्रंप ने यूक्रेन में शांति के सवाल पर कहा कि वह जल्द पुतिन से बात करने वाले हैं।

डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिका के राष्ट्रपति रेस्तरां पहुंचने के दौरान। - India TV Hindi
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिका के राष्ट्रपति रेस्तरां पहुंचने के दौरान। Image Source : AP

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ह्वाइट हाउस के बाहर मंगलवार की रात एक 'रेस्तरां में डिनर' करके सबको चौंकाया दिया। आमतौर पर सुरक्षा के लिहाज से ट्रंप ह्वाइट हाउस के बाहर कभी डिनर नहीं करते हैं, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि वह अपने दूसरे कार्यकाल में वाशिंगटन को आमजनों के लिए सबसे सुरक्षित शहर बनाने के अपने दावे को सही साबित करने के लिए ऐसा कर रहे होंगे। ताकि वाशिंगटन को लोग सुरक्षित मान सकें।

 

ट्रंप ने कहा-जल्द होगी पुतिन से बात

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा और यूक्रेन में शांति को लेकर किए गए एक सवाल पर कहा कि रूस के राष्ट्रपति पुतिन से हमारी जल्द ही बातचीत होगी। यह पूछे जाने पर कि वह राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से कब बात करेंगे, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "यह ज़रूर होगा। हमारे पास वह मुद्दा और गाजा मुद्दा दोनों हैं। हम दोनों का समाधान चाहते हैं... यह (राष्ट्रपति पुतिन के साथ बातचीत) इसी हफ़्ते या अगले हफ़्ते की शुरुआत में होगी।"

रेस्तरां में किया रात का भोजन

डोनाल्ड ट्रंप का यह तरीका हाल ही में उनके दोबारा राष्ट्रपति बनने के बाद आया है। कहा जा रहा है कि उन्होंने वॉशिंगटन में अपराध पर लगाम लगाने के लिए ‘नेशनल गार्ड’ तैनात करने और पुलिस को संघीय नियंत्रण में लेने के अपने प्रयासों का प्रचार करने के लिए ऐसा किया है। ट्रंप ने मंगलवार रात ‘व्हाइट हाउस’ (अमेरिकी राष्ट्रपति का आवास एवं कार्यालय) के पास एक रेस्तरां में रात्रि भोज किया। पिछले कुछ हफ्तों से ट्रंप दावा कर रहे हैं कि उन्होंने संघीय एजेंसियों और सैन्य बलों की तैनाती के जरिए वॉशिंगटन को ‘‘एक सुरक्षित स्थान’’ बना दिया है। इसी दावे के बाद यह घटनाक्रम सामने आया है।

इस रेस्तरां में किया डिनर

राष्ट्रपति ट्रंप का काफिला मंगलवार को शहर के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में स्थित ‘15वीं स्ट्रीट’ पर स्थित ‘जो'स सीफूड, प्राइम स्टेक एंड स्टोन क्रैब’ रेस्तरां पहुंचा। इससे पहले वाशिंगटन में रहते हुए ट्रंप ने शायद ही कभी ‘व्हाइट हाउस’ के बाहर भोजन किया हो। जबसे उन्होंने अपने नाम वाला होटल बेचा है, तब से उनका बाहर जाना और भी कम हो गया है। यह होटल ‘व्हाइट हाउस’ से कुछ ही दूरी पर है। ‘व्हाइट हाउस’ ने मंगलवार को बताया कि ट्रंप द्वारा 7 अगस्त को की गई संघीय कार्रवाई की घोषणा के बाद से अब तक लगभग 2,200 गिरफ्तारियां की जा चुकी हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश