1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. यूएन हेडक्वार्टर के बाहर दिखा हथियार से लैस शख्स, पूरे परिसर को किया गया सील

यूएन हेडक्वार्टर के बाहर दिखा हथियार से लैस शख्स, पूरे परिसर को किया गया सील

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 02, 2021 11:16 pm IST,  Updated : Dec 02, 2021 11:21 pm IST

एएफपी न्यूज एजेंसी के मुताबिक, संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय के बाहर दिखे बंदूकधारी शख्स की तलाश के लिए सघन जांच की जा रही है। फिलहाल किसी अनहोनी घटना की जानकारी नहीं है।

यूएन हेडक्वार्टर के बाहर दिखा हथियार से लैस शख्स, पूरे परिसर की घेराबंदी- India TV Hindi
यूएन हेडक्वार्टर के बाहर दिखा हथियार से लैस शख्स, पूरे परिसर की घेराबंदी Image Source : AP FILE PHOTO

Highlights

  • न्यूयॉर्क स्थित यूएन मुख्यालय के बाहर दिखा हथियारबंद शख्स
  • हथियारबंद शख्स की तलाश के लिए सघन जांच की जा रही है
  • न्यूयॉर्क पुलिस विभाग ने ट्विटर पर एडवाइजरी जारी की

अमेरिका में न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय (UN headquarters) के बाहर हथियारबंद शख्स के दिखाई दिया है। एएफपी न्यूज एजेंसी के मुताबिक, एक बंदूकधारी शख्स के देखे जाने के बाद संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय को सील कर दिया गया है। एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी AFP को बताया कि एक व्यक्ति मुख्यालय के बाहर बंदूक लिए खड़ा हुआ था, फिलहाल यूएन हेडक्वार्टर को बंद कर दिया गया है। 

एएफपी न्यूज एजेंसी के मुताबिक, संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय के बाहर दिखे हथियारबंद शख्स की तलाश के लिए सघन जांच की जा रही है। फिलहाल किसी अनहोनी घटना की जानकारी नहीं है। एक अधिकारी के अनुसार, व्यक्ति ने इमारत के एक प्रवेश द्वार के सामने खुद को मारने की धमकी दी है। न्यूयॉर्क पुलिस विभाग ने ट्विटर पर एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने ट्वीट कर कहा, पुलिस जांच के कारण, 42 स्ट्रीट और 1 एवेन्यू इलाके में आने से बचें। आसपास के क्षेत्र में आपातकालीन वाहनों की मौजूद हो सकते हैं। 

संयुक्त राष्ट्र के एक प्रवक्ता ने एएफपी को बताया कि संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय को बंद कर दिया गया है और पुलिस कार्रवाई कर रही है। पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। यहां से आई तस्वीरों में दिख रहा है कि सशस्त्र पुलिस फुटपाथ पर खड़े एक व्यक्ति को चारों से घेरे हुए है और इसके हाथ में बंदूक जैसी कोई चीज है। 

संयुक्त राष्ट्र एक अन्तरराष्ट्रीय संगठन है। इसका गठन अन्तरराष्ट्रीय कानून को सुविधाजनक बनाने में सहयोग करने, अन्तरराष्ट्रीय सुरक्षा, आर्थिक विकास, सामाजिक प्रगति, मानव अधिकार और विश्व शान्ति के लिए किया गया था। संयुक्त राष्ट्र की स्थापना 24 अक्टूबर 1945 को 50 देशों के हस्ताक्षर होने के साथ हुई थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश