1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिकी कारोबारी ने 93 की उम्र में पांचवीं बार की शादी, रूसी मूल की महिला का थामा हाथ

अमेरिकी कारोबारी ने 93 की उम्र में पांचवीं बार की शादी, रूसी मूल की महिला का थामा हाथ

 Edited By: Subhash Kumar
 Published : Jun 03, 2024 07:14 am IST,  Updated : Jun 03, 2024 10:42 am IST

अमेरिका के मीडिया दिग्गज रूपर्ट मर्डोक ने 93 साल की उम्र में एक बार फिर से शादी की है। खास बात ये ही कि रूपर्ट ने 5वीं बार शादी की है।

रूपर्ट मर्डोक ने की शादी।- India TV Hindi
रूपर्ट मर्डोक ने की शादी। Image Source : AP

संयुक्त राज्य अमेरिका में मीडिया दिग्गज माने जाने वाले रूपर्ट मर्डोक ने एक बार फिर से शादी कर ली है। 93 वर्ष के हो चुके रूपर्ट मर्डोक ने 67 वर्षीय रूसी मूल की एलेना जुकोवा से शादी की है। एलेना जुकोवा सेवानिवृत्त आणविक जीवविज्ञानी हैं। दोनों ने शनिवार को कैलिफोर्निया के बेल एयर स्थित अपने फार्म हाउस में शादी की। उन दोनों की ही शादी की कई तस्वीरें सामने आई हैं जो कि सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही हैं। 

इससे पहले अभिनेत्री से की थी शादी

रूपर्ट मर्डोक और एलेना जुकोवा ने इससे पहले इसी साल मार्च महीने में शादी की थी। आपको बता दें कि रूपर्ट मर्डोक ने इससे पहले साल 2016 में मॉडल एवं अभिनेत्री जेरी हॉल से शादी की थी। हालांकि, साल 2022 आते-आते दोनों का तलाक हो गया था। 

कौन हैं एलेना जुकोवा?

एलेना जुकोवा इससे पहले अरबपति निवेशक और रूसी राजनीतिज्ञ अलेक्जेंडर जुकोवा से शादी की थी। उन दोनों की बेटी दशा की शादी पहले रूसी अरबपति रोमन अब्रामोविच से हुई थी जो कि जो प्रीमियर लीग फुटबॉल क्लब चेल्सी के मालिक थे। हालांकि, दाशा और अबरामोविच ने भी 2017 में तलाक ले लिया था।

जानें रूपर्ट मर्डोक की खास बातें

ऑस्ट्रेलिया में जन्में रूपर्ट मर्डोक अमेरिका के जाने माने अरबपति बिजनेसमैन और निवेशक हैं। वह न्यूयॉर्क पोस्ट और द टाइम्स ऑफ लंदन सहित 175 समाचार पत्र प्रकाशित करते हैं। अमेरिका में, वह ट्वेंटिएथ सेंचुरी फॉक्स स्टूडियो, फॉक्स नेटवर्क और 35 टीवी स्टेशनों के मालिक हैं।  पिछले साल मर्डोक ने फॉक्स न्यूज की मूल कंपनी और न्यूज कॉर्प के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- मालदीव में इस देश के लोगों की एंट्री बैन, मुइज्जू सरकार ने लिया कड़ा फैसला

पाक‍िस्‍तान की अल्‍पसंख्‍यक महिला ने अपने ही देश में रचा इतिहास, सेना में बड़े ओहदे की सौंपी गई कमान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश