1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिकी सांसद ने ही कर दिया ट्रंप का कचरा! भारत पर टैरिफ को लेकर दी नसीहत, बोले- 'खतरे में कई साल की मेहनत...'

अमेरिकी सांसद ने ही कर दिया ट्रंप का कचरा! भारत पर टैरिफ को लेकर दी नसीहत, बोले- 'खतरे में कई साल की मेहनत...'

 Published : Aug 08, 2025 12:50 pm IST,  Updated : Aug 08, 2025 11:45 pm IST

भारत के खिलाफ डोनाल्ड ट्रंप के रुख का विरोध अब अमेरिका में ही शुरू हो गया है। ट्रंप ने भारत पर भारी भरकम टैरिफ लगाया है जिसे लेकर अमेरिकी सांसद ग्रेगरी मीक्स ने प्रतिक्रिया दी है। मीक्स ने ट्रंप को हिदायत भी दी है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप- India TV Hindi
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप Image Source : AP

US Senator Slams Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के खिलाफ टैरिफ वॉर तो छेड़ दी है लेकिन अब इसके नतीजे भी दिखने लगे हैं। ट्रंप भारत पर लगाए गए टैरिफ को लेकर अब अमेरिका में ही घिरते हुए नजर आ रहे हैं। अमेरिकी सांसद ग्रेगरी मीक्स ने भारत पर लगाए गए टैरिफ को लेकर ट्रंप को नसीहत दे दी है। मीक्स ने ट्रंप को भारत के साथ संबंधों पर हिदायत भी दी है। अमेरिकी सांसद ग्रेगरी मीक्स ने कहा है कि ट्रंप की यह टैरिफ तानाशाही वर्षों से तैयार की जा रही अमेरिका-भारत रणनीतिक साझेदारी को नुकसान पहुंचा सकती है। मीक्स अमेरिका की हाउस फॉरेन अफेयर्स कमेटी के डेमोक्रेटिक रैंकिंग मेंबर हैं।

वर्षों की मेहनत से बने हैं US और भारत के संबंध

ग्रेगरी मीक्स ने कहा कि अमेरिका और भारत के बीच गहरे रणनीतिक, आर्थिक और सामाजिक संबंध हैं। ऐसे में किसी भी विवाद या चिंता का समाधान लोकतांत्रिक मूल्यों के तहत आपसी सम्मान के साथ किया जाना चाहिए। उन्होंने चेताया कि ट्रंप की कठोर नीति उन रिश्तों को खराब कर सकती है, जो वर्षों की मेहनत से बने हैं।

'भारत है रणनीतिक साझेदार'

इस बीच यहां यह भी बता दें कि, एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप 'टैरिफ वॉर' के मोड में हैं तो वहीं अमेरिकी अधिकारी कुछ और ही कह रहे हैं। अमेरिकी विदेश विभाग के एक अधिकारी ने भारत को रणनीतिक साझेदार बताया है। अधिकारी ने कहा कि भारत के साथ अमेरिका ‘‘पूरी स्पष्टता और ईमानदारी’’ से संवाद करता है। 

निक्की हेली ने क्या कहा था?

ग्रेगरी मीक्स अकेले नहीं हैं इससे पहले रिपब्लिकन पार्टी की भारतवंशी नेता निक्की हेली ने भी कहा था कि अमेरिका को भारत जैसे मजबूत साझेदार के साथ अपने संबंधों को खराब नहीं करना चाहिए और चीन को छूट नहीं देनी चाहिए। उन्होंने यह बात अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से शुल्क और रूसी तेल की खरीद को लेकर नई दिल्ली पर किए गए हमलों के बीच कही थी। 

चीन ने भी दी प्रतिक्रिया

इस बीच देखने वाली बात यह है कि इस पूरे मामले पर चीन से भारत को समर्थन मिला है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस कदम को व्यापारिक नियमों का दुरुपयोग बताया है। उन्होंने कहा कि चीन हमेशा से ही टैरिफ के दुरुपयोग का विरोध करता आया है और इस पर रुख स्पष्ट और स्थायी है।

यह भी पढ़ें:

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश