1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका में सरकारी ‘शटडाउन’ से पंगु हुए एयरलाइंस के पंख, 40 हवाई अड्डों पर सैकड़ों उड़ानें बंद

अमेरिका में सरकारी ‘शटडाउन’ से पंगु हुए एयरलाइंस के पंख, 40 हवाई अड्डों पर सैकड़ों उड़ानें बंद

 Published : Nov 06, 2025 10:49 pm IST,  Updated : Nov 06, 2025 10:49 pm IST

अमेरिका में एक अक्टूबर से ‘शटडाउन’ शुरू होने के बाद से वायु यातायात नियंत्रक बिना वेतन के काम कर रहे हैं। सरकारी खर्चों के लिए जब पैसा खत्म हो जाता है, तो संसद से पैकेज को मंजूरी दिलानी होती है और ऐसा नहीं होने पर ‘शटडाउन’ लागू हो जाता है।

अमेरिकी एयरलाइंस। - India TV Hindi
अमेरिकी एयरलाइंस। Image Source : AP

वाशिंगटन: अमेरिका में सरकारी शटडाउन का असर एयरलाइंस पर बुरा असर डाल रहा है। शटडाउन के चलते अमेरिका में न्यूयॉर्क, लॉस एंजिलिस और शिकागो सहित कुल 40 हवाई अड्डों पर कई उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। आज शुक्रवार से ही इन अड्डों पर दर्जनों उड़ानें कम हो जाएंगी। इससे हवाई यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। विशेषज्ञों के अनुसार शटडाउन के चलते सैकड़ों नहीं, बल्कि हजारों उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं। 

अमेरिका में गहराता जा रहा संकट

सरकारी शटडाउन के चलते अमेरिका का संकट गहराता जा रहा है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस संकट से उबर नहीं पा रहे हैं। अमेरिकी कर्मचारियों को बिना वेतन काम करना पड़ रहा है। इससे कई शहरों में कर्मचारियों को खाने-पीने के लाले पड़ गए हैं। संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) ने बुधवार को घोषणा की कि वह यात्रा सुरक्षा बनाए रखने के लिए 40 हवाई अड्डों पर वायु यातायात को 10 प्रतिशत तक कम करेगा, क्योंकि ‘शटडाउन’ (सरकारी कामकाज के लिए वित्तपोषण की कमी) के कारण हवाई यातायात नियंत्रकों पर तनाव के संकेत दिखाई दे रहे हैं।

अमेरिका के सबसे व्यस्त हवाई अड्डे भी प्रभावित

सरकारी शटडाउन से प्रभावित होने वाले हवाई अड्डों में अमेरिका के सबसे व्यस्तम हवाई अड्डे भी शामिल हैं। इनमें अटलांटा, डेनवर, डलास, ऑरलैंडो, मियामी और सैन फ्रांसिस्को का नाम मुख्य प्रभावित हवाई अड्डों की सूची में है। इसके अलावा न्यूयॉर्क, ह्यूस्टन और शिकागो जैसे कुछ सबसे बड़े शहरों में कई हवाई अड्डे प्रभावित हुए हैं।। एफएए उन हवाई यातायात नियंत्रकों पर दबाव कम करने के लिए उड़ानों में कटौती कर रहा है जो ‘शटडाउन’ के दौरान बिना वेतन के काम कर रहे हैं और लगातार काम से छुट्टी ले रहे हैं।

वेतन नहीं मिलने से एयर कंट्रोलर की कमी

हवाई अड्डों पर काम करने वाले एयर कंट्रोलर को वेतन नहीं मिल पा रहा है। नियंत्रकों को पहले ही एक वेतन नहीं मिल पाया है और अगले सप्ताह भी उन्हें कुछ नहीं मिलने वाला है क्योंकि ‘शटडाउन’ लंबा खिंच रहा है और उन पर वित्तीय दबाव बढ़ रहा है। एफएए उड़ानों में देरी कर रहा है क्योंकि हवाई अड्डों या उसके अन्य प्रतिष्ठानों में नियंत्रकों की कमी हो गई है। एयरलाइनों ने कहा कि वे यात्रियों पर पड़ने वाले प्रभाव को कम से कम करने की कोशिश करेंगी।

यूनाइटेड एयरलाइंस ने कहा कि वह 737 जैसे छोटे विमानों का उपयोग करने वाले छोटे क्षेत्रीय मार्गों पर उड़ानों में कटौती पर ध्यान केंद्रित करेगी। यूनाइटेड एयरलाइंस और डेल्टा एयरलाइंस, दोनों ने कहा है कि वे उन यात्रियों को रकम वापसी की पेशकश करेंगी जो यात्रा नहीं करना चाहते, भले ही उन्होंने ऐसे टिकट खरीदे हों जिनका आमतौर पर रिफंड नहीं होता।   (एपी) 

यह भी पढ़ें

शांति वार्ता में नहीं बनी बात तो पाकिस्तान ने कर दिया अफगानिस्तान पर फिर हमला, मची भगदड़; सामने आया VIDEO

पाकिस्तान सरकार का आतंकवादियों से कनेक्शन फिर आया सामने, पाक मंत्री ने किया हाफिज सईद के दफ्तर का दौरा

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश