1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. भारतीय धागे की खेप से अमेरिका ने पकड़ी नींद की 70 हजार गोलियां, 33 हजार US डॉलर है कीमत

भारतीय धागे की खेप से अमेरिका ने पकड़ी नींद की 70 हजार गोलियां, 33 हजार US डॉलर है कीमत

 Edited By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : Jan 29, 2025 11:54 am IST,  Updated : Jan 29, 2025 11:54 am IST

अमेरिका ने धागे की खेप में छुपाकर भेजी जा रही नींद में इस्तेमाल की जाने वाली 70 हजार गोलियों की खेप बरामद की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 33 हजार अमेरिकी डॉलर बताई जा रही है।

नींद की गोलियां (प्रतीकात्मक)- India TV Hindi
नींद की गोलियां (प्रतीकात्मक) Image Source : FREE PIC

वाशिंगटन: अमेरिका के सीमा शुल्क एवं सीमा सुरक्षा विभाग (सीबीपी) ने धागे की खेप से करीब 70,000 गोलियां जब्त की हैं। बताया जा रहा है कि यह गोलियां नींद नहीं आने वाले लोग इस्तेमाल करते हैं। इन गोलियों की कीमत 33,000 अमेरिकी डॉलर बताई जा रही है। सीबीपी के अधिकारियों ने बताया कि यह खेप कैलिफोर्निया के ब्यूना पार्क स्थित एक पते पर भेजी जानी थी। अधिकारियों का कहना है कि धागे के खेप में पकड़ी गई नींद की गोलियां भारत से आ रही थीं, जिसे जांच के दौरान जब्त किया गया है। 

जोलपिडेम टार्ट्रेट नामक इन गोलियों को औषधि प्रवर्तन प्रशासन द्वारा अनुसूची-चार नियंत्रित पदार्थ के रूप में वर्गीकृत किया गया है तथा ये शामक-निद्राकारी नामक औषधियों के वर्ग से संबंधित हैं। डॉक्टरों द्वारा अनिद्रा के इलाज के लिए मरीजों को यह दवा दी जाती है। सीबीपी के अधिकारियों ने 17 दिसंबर को वाशिंगटन डलेस हवाई अड्डे के पास एक एयर कार्गो गोदाम में काले धागे के 96 रोल की खेप की जांच की।

काले धागे के खेप में छिपाई गई थीं गोलियां

उन्होंने काले धागे के 96 स्पूल में से प्रत्येक के अंदर कुल 69,813 गोलियां छिपाई हुई पाईं। मीडिया विज्ञप्ति में कहा गया कि इन गोलियों का मूल्य करीब 33,000 अमेरिकी डॉलर है। वाशिंगटन डीसी के क्षेत्रीय बंदरगाह के लिए सीबीपी की क्षेत्रीय बंदरगाह निदेशक क्रिस्टीन वॉ ने कहा, ‘‘ यह अमेरिका में बड़ी मात्रा में प्रिस्क्रिप्शन दवाओं की तस्करी करने का एक बहुत ही साहसिक प्रयास है, लेकिन यह छिपाने का रचनात्मक तरीका सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा अधिकारियों को बेवकूफ बनाने में विफल रहा। (भाषा)

यह भी पढ़ें

अमेरिका ने "लिंग परिवर्तन" पर लगाया बैन, ट्रंप ने किया कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर

ट्रंप के अभियोजन पर काम करने वाले 12 से ज्यादा कर्मचारियों को किया निष्कासित, न्याय विभाग में उथल-पुथल

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश