1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. वाशिंगटन में क्या बन गई भारत-पाकिस्तान की बात, जयशंकर ने पड़ोसी देश के साथ व्यापार बहाली पर जानें क्या कहा

वाशिंगटन में क्या बन गई भारत-पाकिस्तान की बात, जयशंकर ने पड़ोसी देश के साथ व्यापार बहाली पर जानें क्या कहा

 Published : Jan 23, 2025 07:34 am IST,  Updated : Jan 23, 2025 07:34 am IST

भारत-पाकिस्तान के बीच क्या ट्रंप के शपथ ग्रहण के दौरान वाशिंगटन में कोई बातचीत हुई है, क्या विदेश मंत्री एस जयशंकर से इस दौरान किसी पाकिस्तानी नेता की मुलाकात हुई है। जयशंकर ने पाकिस्तान के साथ व्यापार को बहाल करने पर दी बड़ी प्रतिक्रिया दी है।....

एस जयशंकर, विदेश मंत्री। - India TV Hindi
एस जयशंकर, विदेश मंत्री। Image Source : PTI

वाशिंगटन: भारत-पाकिस्तान के बीच क्या व्यापार के बहाने फिर से रिश्ते बहाल होने वाले हैं, क्या भारत अपने पड़ोसी के साथ व्यापार को बहाल करने पर सहमत हो गया है, क्या वाशिंगटन में भारत-पाकिस्तान के बीच बिगड़ी बात बन गई है, क्या पाकिस्तान ने अमेरिका में एस जयशंकर से कोई बात की है? आखिर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को पाकिस्तान के साथ फिर से भारत के व्यापार शुरू करने की संभावनाओं पर बातचीत क्यों की, आइये आपको बताते हैं कि उन्होंने इस पर अपनी प्रतिक्रिया क्यों दी?

वाशिंगटन में दरअसल एक संवाददाता सम्मेलन में जयशंकर से पाकिस्तान के साथ व्यापारिक रिश्तों को फिर से बहाल करने को लेकर एक सवाल पूछा गया था। जयशंकर ने इस सवाल के जवाब में कहा, "पिछले साल के बाद पाकिस्तान के साथ व्यापार के मुद्दे पर कोई बातचीत नहीं हुई है और न ही उनकी ओर से कोई पहल की गई है।" उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान के साथ भारत ने कभी भी व्यापार बंद नहीं किया, बल्कि 2019 में इस संबंध में पाकिस्तान सरकार द्वारा निर्णय लिया गया था।

हमने पाकिस्तान को मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा दिया था

जयशंकर ने कहा कि हम पाकिस्तान को मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा देते थे।'शुरू से ही हमारी रुचि थी कि भारत को भी मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा मिले, लेकिन उन्होंने हमें यह दर्जा नहीं दिया। भारत ने जब जम्मू-कश्मीर को विशेष प्रावधान देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 को निरस्त कर दिया तो इसके प्रतिशोध में अगस्त 2019 में  इमरान खान के नेतृत्व वाली तत्कालीन पाकिस्तान सरकार ने सभी द्विपक्षीय व्यापार को निलंबित कर दिया। इस्लामाबाद ने नई दिल्ली के साथ अपने राजनयिक संबंधों को भी कम कर दिया। (AP)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश