1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. कौन हैं लिसा फ्रेंचेटी, जो संभालेंगी अमेरिकी नौसेना का ये अहम पद? इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

कौन हैं लिसा फ्रेंचेटी, जो संभालेंगी अमेरिकी नौसेना का ये अहम पद? इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

 Written By: Avinash Rai
 Published : Jul 22, 2023 09:00 am IST,  Updated : Jul 22, 2023 09:00 am IST

एक रिपोर्ट के मुताबिक लिसा फ्रेंचेटी अमेरिकी नौसेना के इतिहास में यह पद संभालने वाली पहली महिला होंगी। साथ ही वह संयुक्त चीफ ऑफ स्टाफ में भी पहली महिला होंगी।

Who is Lisa Franchetti first women who hold high post in US Navy- India TV Hindi
नेवी की महिला शीर्ष अधिकारी लिसा फ्रेंचेटी Image Source : US NAVY

लिसा फ्रैंचेटी का नाम सुना है? अगर नहीं सुना है तो जान लीजिए कि यह महिला इन दिनों खूब चर्चा में बनी हुई हैं। दरअसल अमेरिका के इतिहास में पहली बार यह देखने को मिला है कि एक महिला को शीर्ष नेवी अधिकारी बनाया गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने एडमिरल लिसा फ्रंचेटी को इस पद के लिए चुना है। एक रिपोर्ट के मुताबिक लिसा फ्रेंचेटी अमेरिकी नौसेना के इतिहास में यह पद संभालने वाली पहली महिला होंगी साथ ही वह संयुक्त चीफ ऑफ स्टाफ में भी पहली महिला होंगी। 

कौन हैं लिसा फ्रैचेटी?

साल 1985 में लिसा ने नेवी ज्वाइन किया था। जानकारी के मुताबिक लिसा अमेरिकी नौसेना बल कोरिया के कमांडर, डेवलपमेंट ऑफ वॉर के लिए नौसेना संचालन के उप प्रमुख और संयुक्त स्टाफ की रणनीति, प्लान और पॉलिसी के निदेश के रूप में कार्य कर चुकी है। बता दें कि लिसा वर्तमान में नौसेना संचालन के उप प्रमुख के पद पर कार्य कर रही हैं। साथ ही साल 2022 में उन्हें सीएनओ भी बनाया गया था। शुक्रवार के दिन अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने घोषणा की कि अगले नौसेना संचालन प्रमुख के पद पर एडमिरल लिसा फ्रेंचेटी को चुना गया है। 

अमेरिकी नेवी के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

जो बाइडेन ने कहा कि लिसा एक कमीशन अधिकारी के रूप में हमारे देश में 38 साल से अपनी सेवाएं दे रही हैं। इसके तहत वो वर्तमान में नौसेना संचालन में उप प्रमुख की भूमिका निभा रही हैं। साथ ही एडमिरल जेम्स किल्बी को अगले वाइस सीएनओ के रूप में नामित किया गया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक लिसा ने अपने पूरे करियर में परिचालन और नीति दोनों ही क्षेत्रों में सराहनीय भूमिका निभाई है। अमेरिकी नौसने में फोर स्टार एडमिरल का पद हासिल करने वाली लिसा पहली महिला हैं। अब संचालन प्रमुख और संयुक्त चीफ ऑफ स्टाफ के रूप में सेवा देने वाली लिसा पहली महिला होंगी। अमेरिकी इतिहास में ऐसा पहली बार देखने को मिला है जब किसी महिला को यह कार्यभार दिया गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश