1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. नोरा फतेही का साड़ी लुक हुआ वायरल, गुलाबी साड़ी में लगीं एकदम हटकर

नोरा फतेही का साड़ी लुक हुआ वायरल, गुलाबी साड़ी में लगीं एकदम हटकर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 03, 2021 10:19 am IST,  Updated : Aug 04, 2021 05:34 pm IST

नोरा फतेही ने अपने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

नोरा फतेही का साड़ी लुक हुआ वायरल, पिंक साड़ी में नजर आईं बेहद स्टनिंग- India TV Hindi
नोरा फतेही का साड़ी लुक हुआ वायरल, पिंक साड़ी में नजर आईं बेहद स्टनिंग Image Source : INSTAGRAM/MANEKAHARISINGHANI

नोरा फतेही अपने डांस और स्टाइल के चलते बॉलीवुड में एक अलग जगह बना चुकी हैं. नोरा अपनी आने वाली फिल्म 'भुज' के कारण यूं भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हाल में ही उनका लेटेस्ट लुक काफी वायरल हो रहा है जिसमें नोरा फतेही गुलाबी रंग की शिमरी साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। 

नोरा फतेही ने अपने इंस्टाग्राम पर इस लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की तो लोग उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं।

शहनाज गिल ब्लैक आउटफिट्स में नजर आईं खूबसूरत, फैंस कर रहे हैं जमकर तारीफ

इस लुक के साथ नोरा ने लाइट मिनिमल मेकअप के साथ पिंक कलर की ग्लॉसी लिपस्टिक लगाई है और साथ ही बाल खोल रखे हैं जिसमें वो सुंदर और स्टाइलिश नजर आ रही हैं।

साड़ी लुक के अलावा नोरा का बीच लुक भी काफी वायरल हो रहा है। बीच लुक में नोरा एनिमल प्रिंट बिकनी पहने हुए नजर आईं थीं।

नोरा जल्द ही अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म भुज में दिखाई देंगी। अभी नोरा का गाना ‘जालिमा कोका कोला पिला दे' रिलीज हुआ है, जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। हमेशा अपने डांस मूव्स से दर्शकों का दिल जितने वाली नोरा अब शानदार एक्टिंग करते हुए नजर आएंगी। भुज का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है जिसमें नोरा की शानदार एक्टिंग की झलक देखने को मिली है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल