1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. केसरिया हलवा के साथ मनाएं आजादी का जश्न, दाने-दाने में मिलेगा स्वाद, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

केसरिया हलवा के साथ मनाएं आजादी का जश्न, दाने-दाने में मिलेगा स्वाद, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

 Written By: Bharti Singh
 Published : Aug 15, 2026 06:00 am IST,  Updated : Aug 15, 2026 06:00 am IST

वीकेंड पर कुछ मीठा खाना है तो केसरिया हलवा बनाकर खाएं। इस हलवा के साथ आजादी का जश्न भी दोगुना हो जाएगा। आसान है रेसिपी।

केसरिया हलवा रेसिपी- India TV Hindi
केसरिया हलवा रेसिपी Image Source : INDIA TV

दिन की शुरुआत मिठास के साथ करना चाहते हैं तो केसरिया हलवा बनाकर खाएं। 15 अगस्त है और आजादी का जश्न मनाना है तो इससे अच्छी और स्वादिष्ट रेसिपी नहीं हो सकती। सबसे खास बात कि इस हलवा को आसानी से फटाफट तैयार किया जा सकता है। ये सूजी का हलवा है जिसे हम थोड़ा अलग अंदाज में बनाने का तरीका बता रहे हैं। हलवा का रंग केसरिया हो और स्वाद में ऐसी मिठास हो कि मुंह में जाते ही घुल जाए। आप इसके लिए हमारी खास रेसिपी को फॉलो कर सकते हैं। आइये जानते हैं केसरिया हलवा की रसिपी।

केसरिया हलवा की रेसिपी

पहला स्टेप- हलवा बनाने के लिए आपको 1 कप सूजी लेनी है। सूजी को कड़ाही में डालकर मीडियम लो फ्लेम पर हल्का सुनहरा होने तक भून लें। आपको सूजी को बिना तेल और घी के ऐसे ही सूखा भूनना है। अब हलवा बनाने के लिए आधा कप गुनगुना पानी लें और उसमें 10-15 केसर के धागे डालकर भिगोने के लिए रख दें।

दूसरा स्टेप- अब एक ओर दूसरी गैस पर करीब 4-5 कप पानी गर्म करें। पानी को सूजी वाली कड़ाही में डाल दें और मिलाएं। अब इसमें अपने स्वादानुसार चीनी डाल दें। चीनी, पानी और सूजी को मीडियम लो फ्लेम पर अच्छी तरह फूलने दें और धीरे-धीरे पकने दें। 

तीसरा स्टेप- केसरिया हलवा का स्वाद तभी बढ़ेगा जब आप इसे हल्का पतला रखेंगे जैसे भंडारे में या ढाबे में बनता है। जब हलवा हल्का गाढ़ा होने लगे तो इसमें केसर वाला पानी और धागे सारी चीजें मिलाकर डाल दें। अब इसे धीरे-धीरे पकने दें। जब हलवा हल्का गाढ़ा होने लगे तो इसमें अपनी पसंद के मेवा डाल दें।

चौथा स्टेप- सूजी के हलवा में बारीक कटे काजू, किशमिश, बादाम और पिस्ता का स्वाद अच्छा लगता है। कुछ नहीं है तो आप सिर्फ इसमें चिरौंजी भी मिला सकते हैं। चिरौंजी वाला हलवा खाने में बहुत टेस्टी लगता है। ध्यान दें कि अभी तक हमने हलवा में 1 चम्मच भी घी या तेल इस्तेमाल नहीं किया है। लेकिन अब बनने के बाद सर्व करते वक्त हलवा के ऊपर 1-2 चम्मच घी डालकर सर्व करें।

एक बार ऐसे हलवा बनाकर खाएंगे तो उंगलियां चाटते रह जाएंगे। ये हलवा खाने में बहुत स्वादिष्ट लगता है। आपके बच्चे इसे बार-बार खाने की जिद करेंगे।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल