1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. घर पर बनाएं चटपटा जलजीरा, स्वाद के साथ साथ हाजमा भी रहेगा दुरुस्त

घर पर बनाएं चटपटा जलजीरा, स्वाद के साथ साथ हाजमा भी रहेगा दुरुस्त

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 10, 2020 11:52 am IST,  Updated : Jun 10, 2020 11:57 am IST

गर्मियों के मौसम में जलजीरा सबसे बेस्ट रिफ्रेशिंग ड्रिंक माना जाता है। पुदीना, जीरा और काला नमक डालकर तैयार किया गया जलजीरा काफी टेस्टी होता हैं। जानिए बनाने की सिंपल विधि।

जलजीरा- India TV Hindi
जलजीरा Image Source : INSTRAGRAM/JJCARTER31071986

गर्मियों के मौसम में जलजीरा सबसे बेस्ट रिफ्रेशिंग ड्रिंक माना जाता है। इसे बिना ज्यादा मेहनत किए कम समय में बनाया जा सकता है। पुदीना, जीरा और काला नमक डालकर तैयार किया गया जलजीरा काफी टेस्टी होता हैं। गर्मी के मौसम में जब आप बाहर तपती गर्मी से जूझने के बाद घर पहुंचते हैं तो उस समय अगर आपको एक गिलास ठंडा जलजीरा मिल जाए तो आपको काफी आराम मिलता है। जानिए इसे घर पर कैसे बनाएं।

 जलजीरा बनाने के लिए सामग्री

  • आधा चम्मच जीरा पाउडर
  • एक चौथाई चम्मच भुना हुआ साबुत जीरा
  • थोड़ा सा कद्दूकस किया हुआ गुड़
  • 1 नींबू का रस
  • स्वादानुसार काला नमक
  • 100 ग्राम इमली का पल्प
  • आधा चम्मच गरम मसाला
  • 10-15 पुदीना की पत्तियां
  • आधा चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक
  • एक चुटकी लाल कश्मीरी मिर्च
  • 1 लीटर पानी

केरल स्टाइल में ऐसे बनाएं अंडा करी, घरवाले उंगलियां चाटते रह जाएंगे

ऐसे बनाएं जलजीरा

सभी चीजों को ग्राइंडर में डालकर अच्छी तरह से पीस लें। इसके बाद इसे ठंडा पानी में डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। आपका ठंड-ठंडा जलजीरा बनकर तैयार है। इसे सर्व करें। 

ऐसे बनाएं कच्चे आम की चटपटी लौंजी, ये रहा बनाने का सिंपल तरीका

जलजीरा पीने के फायदे

  • जलजीरा में ऐसी चीजों का इस्तेमाल किया जाता है जो आपके पाचन तंत्र को ठीक रखने में मदद करता है। 
  • जीरा में आयरन के गुण पाए जाते हैं जो शरीर में खून की कमी को पूरा करता है। 
  • जलजीरा का सेवन करने से आपके शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। इसके साथ ही आपका तेजी से वजन कम होगा। 
  • गर्मी में डिहाइड्रेशन की समस्या आम है। ऐसे में जलजीरा कारगर साबित हो सकता है। 
  • एसिडिटी की समस्या हैं को जलजीरा का सेवन धीरे-धीरे करें। इससे लाभ मिलेगा। 

घर पर बनाएं खट्टा-मीट्ठा आम पापड़, ये रही बनाने की आसान विधि

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल