India TV MP Bureau Desk
-
इंदौर में अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, शराब के नशे में हुए विवाद में ईंट से कुचलकर की थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार
इंदौर पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी आशीष को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने शराब पीने के दौरान हुए मामूली विवाद में महेश मालवीय की ईंट से कुचलकर हत्या कर दी थी।
मध्य-प्रदेश | Jul 31, 2026 06:06 pm IST -
पत्नी ने पति संग जाने से किया इंकार, देसी कट्टा लेकर ससुराल पहुंचा शख्स, चचिया ससुर पर किया फायर
ग्वालियर में पत्नी ने शराबी पति के साथ रहने से इंकार कर दिया तो वह देसी कट्टा लेकर ससुराल पहुंचा और छत पर चढ़कर ससुराल वालों को गाली देने लगा। इतना ही नहीं उसने सभी को डराने के लिए अपने चचिया ससुर पर फायर भी किया।
मध्य-प्रदेश | Jul 31, 2026 11:50 am IST -
Advertisement
-
इंदौर में आर्थिक तंगी ने ली दो जिंदगियां, मां और बेटे ने जहर खाकर दी जान, इलाके में पसरा मातम
इंदौर के परदेशीपुरा में आर्थिक तंगी से परेशान मां-बेटे ने पार्क में जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। पति की मौत और बेटे की बेरोजगारी से परिवार संकट में था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मध्य-प्रदेश | Jul 30, 2026 05:55 pm IST -
कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह का बड़ा दावा, कहा- 'दतिया में सारे रिकॉर्ड तोड़कर जीतेंगे'
दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने अपनी जीत को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ऐतिहासिक जीत हासिल करेगी।
मध्य-प्रदेश | Jul 30, 2026 12:13 pm IST -
Advertisement
-
रीवा में भुट्टे के ठेले पर बहस बनी जानलेवा, बाइक सवार बदमाशों ने की कांग्रेस नेता अमित वर्मा की चाकू गोदकर हत्या
मध्य प्रदेश के रीवा में मामूली विवाद के बाद कांग्रेस के पूर्व पार्षद प्रत्याशी अमित वर्मा की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
मध्य-प्रदेश | Jul 29, 2026 04:56 pm IST -
शादी से किया इनकार, प्रेमी ने उतारा मौत के घाट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोली कातिल की पोल
राजा रघुवंशी और राजीव बमानिया हत्याकांड के बाद अब एक और मौत की खबर ने मध्य प्रदेश में हलचल मचा दी है। एक युवती के शादी से इनकार करने के बाद प्रेमी ने उसकी हत्या कर दी।
मध्य-प्रदेश | Jul 29, 2026 02:39 pm IST -
Advertisement
-
राजगढ़ के बोड़ा में पुलिस टीम पर हमला, तीन जवान हुए जख्मी, चोर की तलाश में जुटी पुलिस
राजगढ़ जिले में चोरी के एक आरोपी को गिरफ्तार करने के दौरान बोडा पुलिस और उत्तर प्रदेश पुलिस की संयुक्त टीम पर पथराव किया गया, जिसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए।
मध्य-प्रदेश | Jul 29, 2026 12:08 pm IST -
डिंडौरी यातायात पुलिस बनी मानवता की मिसाल, चालान छोड़ बीमार बुजुर्ग महिला की बचाई जान, इलाज के लिए भेजा अस्पताल
डिंडौरी यातायात पुलिस ने जबलपुर–अमरकंटक राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित जोगी टिकरिया घाट के पास वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक की बीमार मां को अस्पताल पहुंचाने में मदद की, ताकि वृद्ध महिला को समय पर इलाज मिल सके।
मध्य-प्रदेश | Jul 28, 2026 04:31 pm IST -
Advertisement
-
ग्वालियर के पॉश इलाके में युवती से बीच सड़क पर बदसलूकी, सामने आया प्रेमी-प्रेमिका का हाईवोल्टेज ड्रामा
ग्वालियर की कैलाश विहार कॉलोनी में बीच सड़क पर एक युवक द्वारा अपनी महिला मित्र से बदसलूकी और मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस वायरल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।
मध्य-प्रदेश | Jul 28, 2026 12:08 pm IST -
डिंडौरी में पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, पत्थर को सिर से कुचलकर फरार हुआ आरोपी, चंद घंटे में गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, रविवार आठ बजे के करीब पिपरिया गांव में एक व्यक्ति की हत्या की सूचना मिली थी। जांच में मृतक की पहचान कमल सिंह मरावी के रूप में हुई। इस पूरे मामले को पुलिस ने कुछ ही घंटों में सुलझा लिया है और आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
मध्य-प्रदेश | Jul 27, 2026 11:57 pm IST -
Advertisement
-
उफनते नाले को पार कर रहा था पंचायत सचिव, बाइक सहित बहा, ड्यूटी से लौट रहा था घर
बालाघाट के लांजी क्षेत्र में एक पंचायत सचिव बाइक सहित उफनते नाले में बह गया। ये घटना सोमवार शाम 4.30 बजे से 5 बजे के बीच की है। पंचायत सचिव अपनी ड्यूटी करके घर लौट रहा था, तभी नाला पार करने के चक्कर में पानी के साथ बह गया।
मध्य-प्रदेश | Jul 27, 2026 09:10 pm IST -
मानसून में पिकनिक पड़ी भारी, लोधिया कुंड और चोरल डैम में दो डूबे, सहस्रधारा में बह गया युवक
इंदौर और महेश्वर में मानसून के दौरान पानी में डूबने की तीन घटनाओं में दो किशोरों की मौत हो गई, जबकि एक युवक लापता है। चेतावनियों को नजरअंदाज कर गहरे पानी में जाना जानलेवा साबित हुआ।
मध्य-प्रदेश | Jul 27, 2026 01:11 pm IST -
Advertisement
-
पुरानी इटारसी में बड़ा हादसा, ठेले पर रसोई गैस सिलेंडर फटने से 5 लोग गंभीर रूप से झुलसे
नर्मदापुरम के पुरानी इटारसी में रविवार शाम ठेले पर रसोई गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। इस धमाके में ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस आरक्षक समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिनका इलाज जारी है।
मध्य-प्रदेश | Jul 27, 2026 10:44 am IST -
दो बेटियों के बाद बेटा न होने पर PWD इंजीनियर की हत्या? नींद की गोलियां देकर फांसी पर लटकाने का आरोप
इंदौर के पलासिया थाना क्षेत्र स्थित पीडब्ल्यूडी कॉलोनी में रहने वाली पीडब्ल्यूडी इंजीनियर आरती यादव की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजनों का दावा है कि पहले आरती को नींद की गोलियां दी और फिर फंदे पर लटकाकर इसे आत्महत्या का रूप दिया गया।
मध्य-प्रदेश | Jul 26, 2026 03:05 pm IST -
Advertisement
-
गैंगरेप के आरोपी का पुलिस ने किया शॉर्ट एनकाउंटर, जंगल में हुई मुठभेड़, दो की तलाश जारी
देवांगना घाटी सामूहिक दुष्कर्म कांड ने हलचल मचा दी है। इस मामले के एक का पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर किया। वहीं उसके दो साथी प्रवीण पटेल और विवेक पटेल फरार हो गए। दोनों आरोपियों की तलाश जारी है।
मध्य-प्रदेश | Jul 26, 2026 12:44 pm IST -
डिंडौरी में तेज रफ्तार का कहर, दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने से जोरदार टक्कर, हादसे में तीन की मौत
हादसा डिंडौरी-मंडला मार्ग पर कचनारी गांव के पास हुआ, जिसमें तीन युवाओं की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी तेजी थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और बाइक सवारों को संभलने का मौका ही नहीं मिला।
मध्य-प्रदेश | Jul 25, 2026 10:42 pm IST -
Advertisement
-
स्कूल बस से निकला धुंआ तो जान बचाने के लिए भागे छात्र, शिक्षा विभाग पर उठे सवाल
सीहोर की एक स्कूल बस का वीडियो सामने आया है, जिसमें बच्चे अपनी जान बचाने के लिए भागते नजर आ रहे हैं। इस घटना के बाद से छात्रों की जिंदगी को लेकर चिंता और बढ़ गई है।
मध्य-प्रदेश | Jul 25, 2026 01:42 pm IST -
मध्य प्रदेश में पेपर लीक के खिलाफ बड़ी पहल, परीक्षा घोटालों पर सख्ती, हाई कोर्ट ने बनाए 4 विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट
NEET पेपर लीक के खिलाफ दिल्ली में जारी विरोध प्रदर्शन के बीच मध्य प्रदेश में भी छात्रों का विरोध प्रदर्शन जा रही है। इस गंभीर मामले को देखते हुए हाई कोर्ट ने चार विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित किए।
मध्य-प्रदेश | Jul 25, 2026 10:38 am IST -
लाचारी का भद्दा मजाक, यूट्यूबर ने दृष्टिहीन बुजुर्ग को धोखे से चिकन खिलाकर बनाया वीडियो, थाने पहुंचा मामला
छतरपुर के चंदला में एक यूट्यूबर पर दृष्टिहीन व अस्वस्थ बुजुर्ग को चिकन खिलाकर वीडियो बनाने का आरोप लगा है। वीडियो वायरल होने पर ग्रामीणों में आक्रोश है, वहीं पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
मध्य-प्रदेश | Jul 24, 2026 02:23 pm IST -
राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद, प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या, अवैध रिश्ते बने मुसीबत
राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद अब इंदौर के राजीव बामनिया की मौत की खबर सामने आई है। पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
मध्य-प्रदेश | Jul 24, 2026 02:25 pm IST