Niraj Kumar
-
जापान के ओकिनावा में तूफान ‘साउडेल’ का कहर, 150 उड़ानें रद्द; 30 हजार घरों की बिजली गुल
ओकिनावा और आसपास के द्वीपों से गुजरने के बाद तूफान अब पूर्वी चीन के तट की ओर बढ़ रहा है। तेज हवाओं और भारी बारिश के कारण दो लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं।
एशिया | Aug 26, 2026 03:20 pm IST -
शराबी पति ने पत्नी की जीभ दांतों से काटी, कुएं में फेंका; मुख्यमंत्री आवास योजना की रकम पर विवाद
धनबाद में मुख्यमंत्री आवास योजना की पहली किस्त की रकम को लेकर हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि एक पति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी पर खौफनाक हमला कर दिया।
क्राइम | Aug 26, 2026 03:21 pm IST -
Advertisement
-
नेपाल में आए सैलाब से बिहार में अलर्ट, गंडक में फ्लैश फ्लड का खतरा, 3 मीटर ऊंची उठ सकती हैं लहरें
नेपाल में गंडक नदी के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्र में फ्लैश फ्लड की स्थिति के बाद बिहार में भी हाई अलर्ट जारी किया गया है। गंडक नदी में अचानक जलप्रवाह बढ़ने और करीब 3 मीटर ऊंची फ्लैश फ्लड वेव आने की आशंका जताई गई है।
बिहार | Aug 26, 2026 04:45 pm IST -
बिजली दरों में बढ़ोतरी पर सियासत गर्म, फारूक अब्दुला बोले- कब तक दिल्ली के सामने हाथ फैलाते रहोगे?
जम्मू-कश्मीर में 1 सितंबर से बिजली की दरों में बढ़ोतरी को लेकर सियासत तेज हो गई है। नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता फारूक अब्दुल्ला ने इस मुद्दे पर केंद्र और दिल्ली पर निशाना साधते हुए सवाल उठाया कि आखिर जम्मू-कश्मीर कब तक दिल्ली के सामने हाथ फैलाता रहेगा।
जम्मू और कश्मीर | Aug 26, 2026 01:10 pm IST -
Advertisement
-
झील में दो बच्चों समेत छह लोगों के शव मिलने से मचा हड़कंप, खुदकुशी या हादसा? पुलिस जांच में जुटी
पुलिस के मुताबिक भूतनाथ झील से चार महिलाओं और दो बच्चों के शव बरामद किए गए हैं। इन 6 लोगों की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका अभी पता नहीं चल पाया है।
राष्ट्रीय | Aug 26, 2026 03:22 pm IST -
इस्लामाबाद के अस्पताल में आग से मचा हाहाकार, 15 नवजातों की मौत, एसी का कंप्रेसर फटने से हुआ हादसा
पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के गायनेकोलॉजी वार्ड में आग लगने से 15 नवजात बच्चों की मौत हो गई। फिलहाल आग बुझाने का काम जारी है।
एशिया | Aug 26, 2026 11:27 am IST -
Advertisement
-
अस्पताल के जेल वार्ड में अय्याशी? महिला के साथ मिला भ्रष्टाचार का आरोपी अफसर, औचक निरीक्षण में पकड़ा गया
भ्रष्टाचार का आरोपी एक अधिकारी अस्पताल के जेल वार्ड के कमरे में एक महिला के साथ पाया गया। इससे हड़कंप मच गया है। कर्नाटक राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (केएसएलएसए) की टीम औचक निरीक्षण के लिए अस्पताल पहुंची थी।
राष्ट्रीय | Aug 26, 2026 09:49 am IST -
भैंस के मालिकाना हक पर छिड़ा विवाद, IG के पास पहुंचा मामला, DNA जांच के निर्देश
भैंस के मालिकाना हक को लेकर छिड़े विवाद में अब बात डीएनए जांच तक आ पहुंची है। गया के अतरी थाना क्षेत्र के नौरंगा गांव का मामला जब आईजी के पास पहुंचा तो उन्होंने डीएनए जांच का आदेश दिया।
बिहार | Aug 26, 2026 08:26 am IST -
Advertisement
-
यूक्रेन के स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी बधाई, जेलेंस्की ने जताया आभार, जानें क्या-क्या कहा?
जेलेंस्की ने भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से यूक्रेन के लोगों को भेजी गई शुभकामनाओं के लिए आभार जताया है। यूक्रेन की स्वतंत्रता की बहाली की 35वीं वर्षगांठ के मौके पर यह संदेश राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भेजा था।
यूरोप | Aug 26, 2026 07:28 am IST -
रक्षा क्षेत्र में बड़ा फैसला! DRDO की तकनीक भारतीय कंपनियों को ट्रांसफर करने को मिली मंजूरी
DRDO द्वारा विकसित सभी पारंपरिक मिसाइल प्रणालियों की तकनीक भारतीय उद्योगों को हस्तांतरित करने को मंजूरी दे दी है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने यह मंजूरी प्रदान की। इसे रक्षा क्षेत्र का बड़ा फैसला माना जा रहा है।
राष्ट्रीय | Aug 25, 2026 03:17 pm IST -
Advertisement
-
मशरूम की खेती को बढ़ावा देने की पहल, किसानों को मिलेगा ज्यादा मुनाफा; प्रोफेसर शालिनी सिंह ने CM योगी से की मुलाकात
किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें खेती के नए विकल्पों से जोड़ने के लिए मशरूम की खेती को बढ़ावा देने की पहल की जा रही है। एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर और डायरेक्टर शालिनी सिंह बिसेन इस दिशा में यूपी सरकार के साथ मिलकर काम कर रही हैं। उन्होंने हाल ही में सीएम योगी से भी मुलाकात की।
उत्तर प्रदेश | Aug 25, 2026 02:58 pm IST -
VIDEO: नेशनल हाईवे पर हाथी का आतंक! डीजल टैंकर को दौड़ाया, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान
कोरबा में नेशनल हाईवे पर एक जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। हाथी ने डीजल टैंकर को खदेड़ दिया। ड्राइवर और क्लिनर किसी तरह जान बचाकर भागे।
छत्तीसगढ़ | Aug 25, 2026 01:42 pm IST -
Advertisement
-
'क्या आप भी हाईकोर्ट के ख़िलाफ़ खड़े होंगे? मन की बात कहिए', हिजाब पर अखिलेश यादव से राजभर ने किया सवाल
यूपी सरकार में पंचायती राज मंत्री ओपी राजभर ने हिजाब विवाद पर अखिलेश यादव से सवाल किया है। राजभर ने पूछा कि क्या अखिलेश जी अब भी आप हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ खड़े होंगे? कह दीजिए अपने मन की बात।
उत्तर प्रदेश | Aug 25, 2026 01:00 pm IST -
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, आतंकियों के दो सहयोगी गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने एक संयुक्त ऑपरेशन में आतंकियों के दो सहयोगियों को गिरफ्तार कर उनके पास से हथियारों का जखीरा बरामद किया है।
जम्मू और कश्मीर | Aug 25, 2026 11:55 am IST -
Advertisement
-
विधायक की बेटी का थप्पड़ वाला वीडियो आया सामने, मंदिर में महिला सब-इंस्पेक्टर को जड़ा तमाचा
कर्नाटक के मंड्या जिले में दर्शन के लिए मंदिर में पहुंची विधायक की बेटी ने एक महिला सब इंस्पेक्टर को थप्पड़ मार दिया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आ गया है।
राष्ट्रीय | Aug 25, 2026 10:55 am IST -
ट्रंप का H-1B वीजा पर नया दांव! 1 लाख डॉलर से ज्यादा फीस का प्रस्ताव, भारतीय छात्रों-प्रोफेशनल्स की बढ़ी चिंता
ट्रंप प्रशासन ने H-1B वीजा पर जो नया रुख अपनाया है, उससे अमेरिका में नौकरी या फिर करियर बनाने का सपना देख रहे हजारों विदेशी छात्रों की चिंताएं बढ़ गई है। H-1B वीजा पर 1 लाख डॉलर से ज्यादा फीस का प्रस्ताव रखा गया है।
अमेरिका | Aug 25, 2026 09:17 am IST -
Advertisement
-
कनाडा आज करेगा जवाबी टैरिफ का ऐलान, ट्रंप की धमकी पर बोले कार्नी-'हमारा देश अमेरिका का गुलाम नहीं'
ट्रंप प्रशासन के साथ ट्रेड को लेकर बातचीत के विफल होने के बाद अमेरिका और कनाडा के बीच छिड़ा 'ट्रेड वॉर' अब बेहद चरम स्थिति में पहुंच गया है। जहां एक ओर अमेरिका आक्रामक रुख अपनाए हुए हैं वहीं कनाडा मंगलवार को संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ बड़े और सख्त जवाबी टैरिफ की घोषणा करने जा रहा है।
अमेरिका | Aug 25, 2026 08:07 am IST -
बिहार में कहर बरपा रही है गंगा की लहरें, बेगूसराय में जमींदारी बांध बहा, भागलपुर में टूटा तटबंध
गंगा के बढ़ते जलस्तर ने बेगूसराय और भागलपुर में बाढ़ का खतरा बढ़ा दिया है। बेगूसराय के बछवाड़ा प्रखंड में बेगमसराय और झमतिया गांव के बीच जमींदारी रिंग बांध का करीब 30 मीटर हिस्सा तेज बहाव में टूटकर बह गया, जिससे सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न हो गई और कई गांवों पर खतरा मंडराने लगा है।
बिहार | Aug 24, 2026 03:38 pm IST -
Explainer: अमेरिका पर 40 ट्रिलियन डॉलर का कर्ज! क्या दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था दिवालिया होने की राह पर है?
बढ़ता बजट घाटा, भारी सरकारी खर्च और कर्ज़ पर चुकाया जाने वाला ब्याज अमेरिकी अर्थव्यवस्था के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या अमेरिका आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा है और क्या ईरान से टकराव तथा बढ़ते रक्षा खर्च ने उसकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं?
Explainers | Aug 24, 2026 02:37 pm IST -
'भारत की परंपरा, विरासत और मूल्यों को कोसना उचित नहीं', रायबरेली में राहुल गांधी पर बरसे सीएम योगी
रायबरेली में एक कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। महाराष्ट्र में मनुस्मृति को लेकर राहुल गांधी के कथित बयान का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भारत की परंपरा, विरासत और मूल्यों को कोसना उचित नहीं है।
उत्तर प्रदेश | Aug 24, 2026 01:56 pm IST