Vineet Kumar Singh
-
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच हुई तेज, 39 घंटे के लिए पुलिस रिमांड पर टिन्नू यादव और भतीजा मनीष
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अयोध्या पुलिस ने मुख्य आरोपी टिन्नू यादव और उसके भतीजे मनीष यादव को 39 घंटे की रिमांड पर लिया है। जांच में चोरी की रकम, संपत्तियों और नेटवर्क से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। SIT जल्द सुप्रीम कोर्ट में अंतरिम रिपोर्ट दाखिल कर सकती है।
उत्तर प्रदेश | Jul 18, 2026 11:54 am IST -
अमेरिका और ईरान के बीच और भीषण हुई जंग, चाबहार पोर्ट से लेकर खाड़ी के कई देशों तक हमले
अमेरिका ने चाबहार के शहीद कलंतरी पोर्ट का सर्विलांस टावर नष्ट करने का दावा किया है, जबकि ईरान ने खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी ठिकानों पर जवाबी हमलों की बात कही है। बता दें कि हर बीतते दिन के बाद दोनों देशों के बीच जारी लड़ाई और भीषण होती जा रही है।
एशिया | Jul 18, 2026 12:08 pm IST -
Advertisement
-
विक्रम-1 रॉकेट में अंतरिक्ष जाएगा PM मोदी का हस्तलिखित पोस्टकार्ड, 'मिशन आगमन' बनेगा ऐतिहासिक
स्काईरूट एयरोस्पेस का विक्रम-1 रॉकेट ‘मिशन आगमन’ के तहत अंतरिक्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हस्तलिखित ‘वंदे मातरम्’ पोस्टकार्ड लेकर जाएगा। यह भारत की निजी अंतरिक्ष कंपनी द्वारा ऑर्बिटल लॉन्च की पहली कोशिश होगी।
राष्ट्रीय | Jul 17, 2026 02:54 pm IST -
उत्तर प्रदेश में एक और एनकाउंटर, पुलिस के साथ जबरदस्त मुठभेड़ में 2 बदमाश ढेर, 2 पुलिसकर्मी भी घायल
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के शिकोहाबाद क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में दो कथित बदमाश मारे गए, जबकि इटावा एसओजी के दो पुलिसकर्मी गोली लगने से घायल हो गए। बदमाश डॉक्टर लूटकांड के आरोपी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने इलाके में सर्च ऑपरेशन भी शुरू किया है।
उत्तर प्रदेश | Jul 17, 2026 02:09 pm IST -
Advertisement
-
'कांवड़ यात्रा में अनुशासन बनाए रखें, हुड़दंग से बचें', जानें सीएम योगी ने कांवड़ियों से और क्या कहा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों से अनुशासन, धैर्य और मर्यादा बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह के हुड़दंग से विरोधी यात्रा को बदनाम करने की कोशिश कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश | Jul 17, 2026 01:33 pm IST -
NEET UG 2026 के टॉपर आर्यन गुप्ता से Exclusive बातचीत, बताया क्यों कैंसर विशेषज्ञ ही बनना चाहते हैं
NEET UG 2026 री-एग्जाम में पंजाब के आर्यन गुप्ता ने 715 अंक और 99.9999 परसेंटाइल के साथ ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल की। दादी को कैंसर से खोने के बाद उन्होंने ऑन्कोलॉजिस्ट या कैंसर विशेषज्ञ बनने का संकल्प लिया है। उन्होंने सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत, नियमित मॉक टेस्ट और सही मार्गदर्शन को दिया।
रिजल्ट्स | Jul 17, 2026 12:36 pm IST -
Advertisement
-
NEET पास किया, अब आगे क्या? काउंसलिंग से एडमिशन तक समझिए पूरी प्रक्रिया
NEET UG 2026 के सफल अभ्यर्थियों के लिए जल्द काउंसलिंग शुरू होगी। MCC ऑल इंडिया कोटा और राज्य एजेंसियां 85% राज्य कोटा सीटों की काउंसलिंग कराएंगी। प्रक्रिया में रजिस्ट्रेशन, चॉइस फिलिंग, सीट अलॉटमेंट और दस्तावेज सत्यापन शामिल होगा। उम्मीदवारों को केवल आधिकारिक वेबसाइटों से ही जानकारी लेने की सलाह दी गई है।
रिजल्ट्स | Jul 17, 2026 11:49 am IST -
AI पर क्यों आमने-सामने आईं दो पीढ़ियां? बुजुर्ग बोले क्रांति, Gen Z ने बताया सबसे बड़ा खतरा
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर Gen Z और बुजुर्गों की सोच में बड़ा अंतर उभरकर सामने आया है। जहां पुरानी पीढ़ी AI को तकनीकी क्रांति और उत्पादकता बढ़ाने वाला साधन मानती है, वहीं युवा रोजगार, क्रिएटिविटी, शिक्षा और निर्णय क्षमता पर इसके संभावित नकारात्मक प्रभावों को लेकर गंभीर चिंता जता रहे हैं।
Explainers | Jul 17, 2026 11:28 am IST -
Advertisement
-
'4 देशों के पास अमेरिकी चुनाव हैक करने की क्षमता', ट्रंप ने खुफिया दस्तावेजों के आधार पर किया बड़ा दावा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अवर्गीकृत खुफिया दस्तावेजों का हवाला देते हुए दावा किया कि रूस, चीन, ईरान, उत्तर कोरिया और कुछ गैर-सरकारी समूह अमेरिकी चुनावी प्रणाली को साइबर हमलों से प्रभावित करने में सक्षम हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग सिस्टम की कमजोरियों पर तत्काल सुधार और सुरक्षा उपायों की मांग की।
अमेरिका | Jul 17, 2026 09:37 am IST -
अमेरिका ने ईरान के कई पुलों को बनाया निशाना, जवाब में बहरीन, कुवैत और जॉर्डन पर टूटा कहर
अमेरिका ने ईरान के कई रणनीतिक ठिकानों और पुलों पर जोरदार हवाई हमले किए, जबकि जवाब में ईरान ने बहरीन, कुवैत और जॉर्डन पर मिसाइल व ड्रोन दागे। होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर तनाव बढ़ने से क्षेत्रीय सुरक्षा, तेल आपूर्ति और वैश्विक ऊर्जा बाजार पर गंभीर असर पड़ने की आशंका गहरा गई है।
एशिया | Jul 17, 2026 07:41 am IST -
Advertisement
-
TMC सांसद कोयल मल्लिक का राज्यसभा से इस्तीफा, ममता बनर्जी को लगा एक और बड़ा झटका
टीएमसी की राज्यसभा सांसद और अभिनेत्री कोयल मल्लिक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया, जिससे पश्चिम बंगाल की राजनीति में हलचल बढ़ गई। इस्तीफे के बाद उन्होंने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात की। बता दें कि कोयल मल्लिक संसद के किसी भी सत्र में शामिल नहीं हुई थीं।
पश्चिम बंगाल | Jul 16, 2026 03:32 pm IST -
छात्रों को मिला था कलमा याद करने का होमवर्क, भड़के केंद्रीय मंत्री बंडी संजय ने दिया बड़ा बयान
हैदराबाद के एक स्कूल में दूसरी कक्षा के छात्रों को कथित तौर पर कलमा और सूरह फातिहा याद करने का होमवर्क देने पर विवाद बढ़ गया। केंद्रीय मंत्री बंडी संजय ने इसे हिंदू संस्कृति पर हमला बताते हुए कार्रवाई की मांग की है।
राजनीति | Jul 16, 2026 02:13 pm IST -
Advertisement
-
'केसी सिन्हा तो झांकी है, जमानत जब्त होना बाकी है', उपचुनाव से पहले पटना में प्रशांत किशोर के खिलाफ लगे पोस्टर
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से पहले पटना में प्रशांत किशोर के खिलाफ पोस्टर लगने से सियासत गरमा गई है। पोस्टर में उन पर तंज कसा गया है। इसी बीच जन सुराज के कई वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया, जिससे चुनावी मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।
बिहार | Jul 16, 2026 12:53 pm IST -
भारत का एयरपोर्ट देखकर मंत्रमुग्ध हुए इजरायली राजदूत, तारीफ में लिख दी बहुत बड़ी बात
भारत के गुवाहाटी और नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट को दुनिया के सबसे खूबसूरत एयरपोर्ट 2026 की सूची में जगह मिलने पर इजरायल के राजदूत रूवेन अजार ने भारतीय कंपनियों की सराहना की है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भारतीय कंपनियां इजरायल में भी विश्वस्तरीय एयरपोर्ट निर्माण करेंगी।
राष्ट्रीय | Jul 16, 2026 12:16 pm IST -
Advertisement
-
आतंकी हमलों से दहला पाकिस्तान का खैबर पख्तूनख्वा, 3 पुलिसकर्मियों की मौत, 34 घायल
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में 2 अलग-अलग आतंकी हमलों में 3 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और 34 लोग घायल हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लोअर दीर में पुलिस काफिले पर हमला हुआ, जबकि बन्नू में आत्मघाती हमले की कोशिश सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दी।
एशिया | Jul 16, 2026 09:54 am IST -
अमेरिका ने उत्तरी ईरान पर तेज किए हवाई हमले, जवाब में ईरान ने बहरीन और कुवैत पर दागीं मिसाइलें
अमेरिका ने उत्तरी ईरान में हवाई हमले तेज करते हुए कई सैन्य ठिकानों पर बमबारी की और एक व्यापारी जहाज को निशाना बनाया। अमेरिकी हमलों के जवाब में ईरान ने बहरीन और कुवैत पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं।
एशिया | Jul 16, 2026 08:14 am IST -
Advertisement
-
ईरान ने अमेरिका से बातचीत से किया इनकार, कहा- 'फिलहाल पूरा ध्यान देश की रक्षा पर'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिलहाल किसी भी वार्ता से इनकार करते हुए कहा कि उसकी प्राथमिकता देश की सुरक्षा और रक्षा है। तेहरान ने अमेरिका पर MoU उल्लंघन का आरोप लगाया और चेतावनी दी कि किसी भी सैन्य हमले का कड़ा जवाब दिया जाएगा।
एशिया | Jul 16, 2026 07:15 am IST -
पश्चिम एशिया में हर भारतीय नाविक पर रहेगी 24 घंटे नजर, होर्मुज में हमलों के बाद सरकार का बड़ा प्लान
होर्मुज जलडमरूमध्य में व्यापारिक जहाजों पर हमलों के बाद केंद्र सरकार ने पश्चिम एशिया में भारतीय नाविकों की सुरक्षा के लिए 24x7 निगरानी, रियल-टाइम मॉनिटरिंग और समर्पित संपर्क अधिकारी नियुक्त करने का फैसला किया है। सरकार ने हेल्पलाइन, दूतावासों के समन्वय और आपातकालीन सहायता व्यवस्था को भी मजबूत करने के निर्देश दिए हैं।
राष्ट्रीय | Jul 15, 2026 02:57 pm IST -
'सीरिया और लेबनान से सेना को हटाएं', जानें ट्रंप के आग्रह पर क्या बोला इजरायल
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से दक्षिणी सीरिया और लेबनान से इजरायली सेना हटाने का आग्रह किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रंप के आग्रह पर नेतन्याहू ने सीमा सुरक्षा का हवाला देते हुए असहमति जताई है।
अमेरिका | Jul 15, 2026 01:57 pm IST -
संभल में ईदगाह और मस्जिद पर चला बुलडोजर, 10.5 बीघा सरकारी जमीन से हटाया गया अवैध कब्जा
उत्तर प्रदेश के संभल में प्रशासन ने 10.5 बीघा सरकारी और कब्रिस्तान की जमीन से अवैध कब्जा हटाते हुए ईदगाह, मस्जिद, दो मीनारें और दो मकान बुलडोजर से ध्वस्त किए। करीब छह घंटे चली कार्रवाई में भारी सुरक्षा बल तैनात रहा। प्रशासन ने कहा कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
उत्तर प्रदेश | Jul 15, 2026 02:05 pm IST