1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार में आकाशीय बिजली गिरने से 9 लोगों की मौत, सीएम नीतीश ने किया मुआवजे का ऐलान

बिहार में आकाशीय बिजली गिरने से 9 लोगों की मौत, सीएम नीतीश ने किया मुआवजे का ऐलान

 Edited By: Niraj Kumar
 Published : Jul 04, 2023 10:50 pm IST,  Updated : Jul 05, 2023 06:21 am IST

बिहार में आकाशीय बिजली गिरने की विभिन्न घटनाओं में 9 लोगों की मौत की खबर है। राज्य के सीएम नीतीश कुमार ने पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है।

आकाशीय बिजली- India TV Hindi
आकाशीय बिजली Image Source : प्रतीकात्मक तस्वीर

पटना:  बिहार के विभिन्न इलाकों में हो रही बारिश के बीच वज्रपात की घटनाएं भी हो रही हैं। इस बीच मंगलवार को राज्य के 7 जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में 9 लोगों की मौत हो गई।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जताया शोक

आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक, वज्रपात से बांका और बक्सर में दो-दो तथा भागलपुर, रोहतास, जहानाबाद, औरंगाबाद एवं जमुई में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई। इन घटनाओं पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने अविलंब मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिए हैं। 

लोगों से अलर्ट रहने की अपील

मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। खराब मौसम होने पर वज्रपात से बचाव के लिए आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किये गये सुझावों का अनुपालन करें। खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें।उल्लेखनीय है कि राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। (इनपुट-एजेंसी)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।