Tuesday, February 10, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. बिहार
  3. Bihar Election: क्रांति प्रकाश और नीतू चंद्रा बने बिहार के स्टेट स्वीप आइकॉन, वोटर्स को करेंगे जागरूक

Bihar Election: क्रांति प्रकाश और नीतू चंद्रा बने बिहार के स्टेट स्वीप आइकॉन, वोटर्स को करेंगे जागरूक

Edited By: Khushbu Rawal @khushburawal2
Published : Jul 16, 2025 04:47 pm IST, Updated : Jul 16, 2025 04:54 pm IST

क्रांति प्रकाश एवं नीतू चंद्रा राज्य में मतदाता शिक्षा और जागरूकता से संबंधित विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे। दोनों हस्तियां स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न माध्यमों से मतदाताओं को चुनाव प्रक्रिया से जोड़ने में अहम भूमिका अदा करेंगी।

kranti prakash nitu chandra- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV क्रांति प्रकाश और नीतू चंद्रा।

बिहार निर्वाचन विभाग द्वारा चर्चित अभिनेता क्रांति प्रकाश और प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री नीतू चंद्रा को राज्य स्तरीय स्वीप आइकॉन (SVEEP Icon) के रूप में नामित किया गया है। यह नामांकन मतदाता जागरूकता पर आधारित स्वीप अभियान को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। बता दें कि कांति प्रकाश और नीतू चंद्रा, दोनों ही बिहार के रहने वाले हैं और कई बॉलीवुड फिल्मों एवं शो में काम कर चुके हैं।

मतदाता जागरूकता अभियान को मिलेगी नई ऊर्जा 

क्रांति प्रकाश एवं नीतू चंद्रा राज्य में मतदाता शिक्षा और जागरूकता से संबंधित विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे। दोनों हस्तियां स्वीप (Systematic Voters’ Education and Electoral Participation) कार्यक्रम के तहत विभिन्न माध्यमों से मतदाताओं को चुनाव प्रक्रिया से जोड़ने में अहम भूमिका अदा करेंगी।

इनके मनोनयन संबंधी प्रस्ताव को भारत निर्वाचन आयोग से औपचारिक स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। आयोग को उम्मीद है कि जनप्रिय कलाकारों की इस भागीदारी से राज्य में मतदाता जागरूकता अभियान को नई ऊर्जा मिलेगी और ज्यादा से ज्यादा लोग मतदान के लिए प्रेरित होंगे।

बिहार में चुनाव कब?

बिहार में इस साल अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव संभावित है। इसके मद्देनजर चुनाव आयोग शत प्रतिशत मतदान कराने की दिशा में काम कर रहा है। जल्द ही बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जाएगा।

यह भी पढ़ें-

बिहार चुनाव से पहले नीतीश कुमार का बड़ा दांव, बंपर शिक्षक भर्ती का किया ऐलान

बिहार चुनाव से पहले एक और खुशखबरी! पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जुड़ी है खबर, इस जिले को होगा सीधा फायदा

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement