Monday, March 16, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. बिहार
  3. राज्यसभा चुनाव के बीच बड़ा प्रशासनिक उलटफेर, बिहार विधानसभा की सचिव ख्याति सिंह का किया गया ट्रांसफर

राज्यसभा चुनाव के बीच बड़ा प्रशासनिक उलटफेर, बिहार विधानसभा की सचिव ख्याति सिंह का किया गया ट्रांसफर

Reported By : Nitish Chandra Edited By : Rituraj Tripathi Published : Mar 16, 2026 10:11 am IST, Updated : Mar 16, 2026 10:56 am IST

बिहार विधानसभा की सचिव ख्याति सिंह का पटना हाई कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया गया है। राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले यानी रविवार को किया गया ये बदलाव चर्चा में है।

Bihar- India TV Hindi
Image Source : VIDHANSABHA-BIHAR/PTI बिहार विधानसभा की सचिव ख्याति सिंह का हुआ ट्रांसफर, सीएम नीतीश भी लड़ रहे हैं राज्यसभा चुनाव

पटना: बिहार में राज्यसभा चुनाव की बीच बड़ा प्रशासनिक उलटफेर हुआ है। यहां वोटिंग से एक दिन पहले यानी रविवार को बिहार विधानसभा की सचिव ख्याति सिंह का ट्रांसफर आदेश जारी कर दिया गया। विधानसभा की सचिव ख्याति सिंह का तबादला पटना हाई कोर्ट में कर दिया गया है। 

ख्याति सिंह न केवल सचिव की जिम्मेदारी संभाल रही थीं, बल्कि इस महत्वपूर्ण चुनाव के लिए मुख्य रिटर्निंग ऑफिसर की भूमिका में भी थीं।

हालांकि अभी तबादले का नोटिफिकेशन जारी हुआ है। ख्याति अभी विधानसभा में ही हैं। वह तबादले वाली जगह पर ज्वाइन करने के पहले तक विधानसभा में काम कर सकती हैं, इसलिए आज अपनी भूमिका विधानसभा में निभा रही हैं।

सीएम नीतीश कुमार भी हैं राज्यसभा चुनाव के उम्मीदवार

इस बार का राज्यसभा चुनाव इसलिए भी दिलचस्प है क्योंकि बिहार के सीएम नीतीश कुमार भी राज्यसभा चुनाव के उम्मीदवार हैं। ऐसे में बिहार में इस चुनाव को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। हालही में जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने शनिवार को दावा किया था कि इस चुनाव में बिहार के सीएम नीतीश कुमार समेत NDA के सभी उम्मीदवार भारी बहुमत से जीत हासिल करेंगे। 

बता दें कि महाराष्ट्र, ओडिशा, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और तेलंगाना सहित 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव हो रहा है, जिसमें बिहार से 5 राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। 

कॉपी अपडेट की जा रही है...

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement