1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. चुनाव की तारीख के ऐलान से पहले ममता का पुरोहितों और मुअज्जिनों पर दांव, की हर महीने 500 रुपये मानदेय बढ़ाने की घोषणा

चुनाव की तारीख के ऐलान से पहले ममता का पुरोहितों और मुअज्जिनों पर दांव, की हर महीने 500 रुपये मानदेय बढ़ाने की घोषणा

 Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Mar 15, 2026 03:18 pm IST,  Updated : Mar 15, 2026 04:51 pm IST

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल के पुरोहितों और मुअज्जिनों को चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले बड़ा तोहफा दिया है। पश्चिम बंगाल सरकार ने पुरोहितों-मुअज्जिनों का मासिक मानदेय बढ़ाने की घोषणा कर दी है।

ममता बनर्जी ने...- India TV Hindi
ममता बनर्जी ने पुरोहितों और मुअज्जिनों को मानदेय बढ़ाने का तोहफा दिया है। Image Source : PTI

West Bengal Elections: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनाव की तारीख के ऐलान से ठीक पहले पुरोहितों और मुअज्जिनों पर दांव लगाया है। ममता बनर्जी ने मुअज्जिनों और पुरोहितों का मानदेय बढ़ाने की घोषणा की है। पहले उन्हें मानदेय के रूप में हर महीने 1,500 रुपये मिलते थे, लेकिन अब उन्हें 500 रुपये ज्यादा यानी पूरे 2 हजार रुपये मिलेंगे। ममता बनर्जी ने इसकी सूचना खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके दी।

ममता ने बढ़ाया पुरोहितों-मुअज्जिनों का मानदेय

ममता बनर्जी ने पोस्ट किया, 'मुझे यह घोषणा करते हुए प्रसन्नता हो रही है कि हमारे पुरोहितों और मुअज़्ज़िनों को दिए जाने वाले मासिक मानदेय में ₹500 की वृद्धि की गई है, जिनकी सेवा हमारे समुदायों के आध्यात्मिक और सामाजिक जीवन को बनाए रखती है। इस संशोधन के साथ, उन्हें अब प्रति माह ₹2,000 प्राप्त होंगे।

ममता बनर्जी सरकार ने थपथपाई अपनी पीठ

उन्होंने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि पुरोहितों और मुअज्जिनों की तरफ किए गए सभी नए आवेदनों को पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा अनुमोदित कर दिया गया है। हमें ऐसे माहौल को बनाने पर गर्व है जहां हर समुदाय और हर परंपरा का सम्मान और सुदृढ़ीकरण किया जाता है। हमारी कोशिश यह सुनिश्चित करना है कि हमारी समृद्ध आध्यात्मिक विरासत के संरक्षकों को वह समर्थन और मान्यता मिले जिसका उन्हें हक है।

मुअज्जिन कौन होते हैं?

मुअज्जिन, इस्लाम में मस्जिद का वह सेवक या अधिकारी होता है, जिसको दिन में 5 बार की अनिवार्य नमाज के लिए अजान देने के लिए रखा जाता है। मुअज्जिन, मस्जिद की मीनार या किसी माइक से तेज आवाज में नमाजियों को इबादत के लिए बुलाता है। उनका आह्वान करता है।

पश्चिम बंगाल (West Bengal Assembly Election 2026 Full Schedule)

चरण- 2

पहले फेज के गजट नोटिफिकेशन की तारीख- 30 मार्च 2026
पहले फेज के नामांकन की आखिरी तारीख- 6 अप्रैल 2026
पहले फेज के मतदान की तारीख- 23 अप्रैल 2026
दूसरे फेज के गजट नोटिफिकेशन की तारीख- 2 अप्रैल 2026
दूसरे फेज के नामांकन की आखिरी तारीख- 9 अप्रैल 2026
दूसरे फेज के मतदान की तारीख- 29 अप्रैल 2026
परिणाम का दिन- 4 मई 2026

5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों से जुड़ा हर अपडेट यहां पढ़ें 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।