1. Hindi News
  2. बिहार
  3. मोकामा में अनंत सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचे छोटे सरकार

मोकामा में अनंत सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचे छोटे सरकार

 Edited By: Niraj Kumar
 Published : Jan 22, 2025 07:28 pm IST,  Updated : Jan 22, 2025 09:13 pm IST

मोकामा के पूर्व विधायक और छोटे सरकार के नाम से मशहूर अनंत सिंह पर फायरिंग की खबर है। फायरिंग की यह घटना मोकामा के नौरंगा- जलालपुर गांव में हुई।

अनंत सिंह पर फायरिंग- India TV Hindi
अनंत सिंह पर फायरिंग Image Source : FILE

मोकामा: मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह बाल-बाल बच गए। मोकामा प्रखंड के नौरंगा- जलालपुर गांव में सोनू-मोनू गैंग ने फायरिंग की है। बताया जाता है कि पूर्व विधायक अनंत सिंह आज नौरंगा जलालपुर के दौरे पर थे। इसी दौरान अनंत सिंह पर फायरिंग हुई। घटना के बाद नौरंगा गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। बाढ़ डीएसपी मौके पर कैंप कर रहे हैं।

गांव में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात

जानकारी के मुताबिक नौरंगा जलालपुर गांव में एक दबंग के द्वारा एक घर में ताला लगा दिया गया था इसी को लेकर पूर्व विधायक अनत सिंह गांव पहुचे थे। इसी दौरान उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई। फिलहाल गांव में भारी तनाव है। बाढ़ डीएसपी राकेश कुमार ने सोनू- मोनू के घर पर ही फायरिंग की बात स्वीकार की।पुलिस ने मौके से तीन खोखा भी बरामद किया है।इस गोलीबारी में छोटे सरकार भी बाल बाल बच गए हैं।

वहीं बाढ़ डीएसपी राकेश कुमार ने सोनू- मोनू के घर पर फायरिंग की बात स्वीकार की है। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक भी वहां मौजूद थे। पुलिस ने मौके से तीन खोखा भी बरामद किया है। डीएसपी ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है। बताया जाता है कि जिस वक्त अनंत सिंह पर फायरिंग हुई उस वक्त वह नौरंगा जलालपुर गांव में थे। सोनू-मोनू गिरोह ने आपसी लेनदेने के एक विवाद में एक परिवार को घर से बाहर निकालकर घर पर ताला जड़ दिया था। अनंत सिंह इसी विवाद को सुलझाने के लिए वहां पहुंचे थे। इसी बीच ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई। अनंत सिंह फायरिंग में बाल-बाल बच गए।

पिछले साल 16 अगस्त को रिहा हुए थे 'छोटे सरकार'

बता दें कि पटना हाईकोर्ट ने अनंत सिंह को पिछले साल 14 अगस्त को एके-47 और बुलेट प्रूफ जैकेट मामले में बरी कर दिया था। अनंत सिंह 16 अगस्त को जेल से बाहर आए थे। बुधवार को हुई फायरिंग की इस घटना के बाद आसपास के इलाके में खौफ का माहौल है। अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी मोकामा से विधायक हैं।

2005 में पहली बार बने थे विधायक

अनंत सिंह 2005 में जनता दल यूनाइटेड के टिकट पर मोकामा से पहली बार विधायक बने थे। फिर 2010 में भी उन्होंने  जनता दल यूनाइटेड के टिकट पर ही जीत हासिल की थी। 2015 में अनंत सिंह निर्दलीय चुनाव लड़ा और जीत हासिल करने में सफल रहे थे। 2020 में उन्होंने आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत गए। बाद में 2022 में कोर्ट ने एक आपराधिक मामले में अनंत सिंह को सजा सुना दी जिसके चलते उनकी विधायकी चली गई। उपचुनाव में उनकी पत्नी नीलम देवी ने आरजेडी के टिकट पर चुनाव जीता।

(रिपोर्ट-विकास कुमार)

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।