1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार: तीन बच्चों के पिता ने रचाई दूसरी शादी, मोबाइल पर फोटो भेजकर दी पहली पत्नी को सूचना, मचा हड़कंप

बिहार: तीन बच्चों के पिता ने रचाई दूसरी शादी, मोबाइल पर फोटो भेजकर दी पहली पत्नी को सूचना, मचा हड़कंप

 Published : Mar 03, 2026 09:05 am IST,  Updated : Mar 03, 2026 09:11 am IST

दूसरी शादी की खबर मिलते ही पत्नी के होश उड़ गए। पत्नी ने तुरंत ही पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने दूसरी शादी करने वाले पति को अपने मौसी के घर से हिरासत में लिया और पुलिस थाने ले आई।

पति और पत्नी- India TV Hindi
पति और पत्नी Image Source : REPORTER INPUT

बिहार के बांका जिले से अजीबोगरीब मामला सामने आया है। पहली पत्नी के रहते एवं तीन बच्चों के पिता ने दूसरी शादी कर ली। जानकारी के अनुसार, फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के पहड़ा गांव निवासी चंदन सिंह, जो पेशे से राजमिस्त्री है और उड़ीसा में काम करते है। उन्होंने करीब 10 साल पहले संग्रामपुर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर (मुंगेर) निवासी कंचन देवी से विवाह किया था। इस दंपति के तीन बच्चे हैं। बड़ी बेटी सिनाक्षी (8 साल), बेटा रुद्ध कुमार (5 साल) और सबसे छोटी बेटी सोनाली कुमारी (ढाई साल) है।

शादी करने के बाद पत्नी को भेज कर दी सूचना

आरोप है कि चंदन सिंह ने पहली पत्नी के रहते ही चांदन प्रखंड के चांदवारी गांव निवासी नीतू कुमारी से दूसरी शादी कर ली। बताया जा रहा है कि यह विवाह 28 तारीख शनिवार को लाहावन मंदिर में संपन्न हुआ। हैरानी की बात यह है कि युवक ने अपनी दूसरी शादी की जानकारी खुद पहली पत्नी को उसके मोबाइल पर शादी की तस्वीरें भेजकर दी।

दूसरी शादी करने के बाद मौसी के घर गया

तस्वीरें मिलने के बाद कंचन देवी स्तब्ध रह गईं और तुरंत अपने मायके पहुंचीं। वहां जानकारी मिली कि चंदन सिंह और उसकी दूसरी पत्नी अमरपुर थाना क्षेत्र के कामदेवपुर गांव में अपनी मौसी के घर पर ठहरे हुए हैं। इसके बाद कंचन देवी ने पुलिस को पूरे मामले की सूचना दी।

दोनों को थाने ले आई पुलिस

सूचना मिलते ही अमरपुर थाना पुलिस सक्रिय हुई और मौके पर पहुंचकर दोनों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पहली पत्नी ने पति पर धोखाधड़ी और दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है।

कानूनी कार्रवाई में जुटी पुलिस

घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि तीन बच्चों के रहते दूसरी शादी करना न केवल नैतिक रूप से गलत है, बल्कि यह कानूनन भी अपराध है। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।