1. Hindi News
  2. बिहार
  3. चोरी के आरोप में नाबालिग को दी ऐसी तालिबानी सजा, रेल की पटरी से बांधकर पीटा- VIDEO

चोरी के आरोप में नाबालिग को दी ऐसी तालिबानी सजा, रेल की पटरी से बांधकर पीटा- VIDEO

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Jul 15, 2024 02:32 pm IST,  Updated : Jul 15, 2024 03:46 pm IST

बेगूसराय में एक नाबालिग लड़के को चोरी के आरोप में तीन युवकों ने जमकर पिटाई कर दी। आरोपियों ने नाबालिग को रेल की पटरी से बांधकर पीटा।

रेल की पटरी बांधकर नाबालिग लड़के की पिटाई- India TV Hindi
रेल की पटरी बांधकर नाबालिग लड़के की पिटाई

बिहार के बेगूसराय से एक दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। एक नाबालिग लड़के को चोरी के आरोप में तीन युवकों ने जमकर पिटाई कर दी। आरोपी युवकों ने नाबालिग लड़के को रेल की पटरी से बांधकर पीटा। नाबालिग लड़के की पहचान बलिया थाना क्षेत्र के जानीपुर वार्ड नंबर- 24 निवासी रामू पंडित के 12 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार उर्फ छोटू के रूप में हुई है। 

दुकान में चोरी करने का आरोप

गांव के ही तीन युवक जयराम चौधरी, रौशन कुमार और राहुल कुमार ने लड़के को पहले गाछी में ले जाकर पिटाई की। इसके बाद लखमीनिया रेलवे स्टेशन से पूरब जानीपुर ढ़ाला के समीप रेलवे पटरी में बांधकर पिटाई की। तालिबानी सजा देने के इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। नाबालिग पर एक दुकान में चोरी करने का आरोप लगाकर तीनों युवकों ने उसे पकड़ा। फिर उसे रेल की पटरी के पास ले जाकर पहले तीनों युवकों ने जमकर पीटा। जब इससे भी मन नहीं भरा तो रेल की पटरी में बांधकर लाठी से पिटाई की। 

पुलिस ने नाबालिग की जान बचाई

स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना बलिया थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर बलिया थाना पुलिस ने नाबालिग की जान बचाई। साथ ही तीनों आरोपी युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं, इस बाबत बलिया डीएसपी नेहा कुमारी ने बताया कि चोरी के आरोप में नाबालिग युवक को रेल की पटरी में बांधकर तीन युवकों द्वारा पिटाई करने की सूचना मिली थी। जब पुलिस वहां पहुंची तो नाबालिग को तीनों आरोपियों के चंगुल से छुड़ाकर उसकी जान बचाई। साथ ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। (रिपोर्ट- संतोष श्रीवास्तव) 

ये भी पढ़ें- 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।