1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बच्चों के वार्ड में आग, परिजनों के हाथ कांपे! बेगूसराय अस्पताल में मुजफ्फरपुर जैसा कांड होते-होते बचा

बच्चों के वार्ड में आग, परिजनों के हाथ कांपे! बेगूसराय अस्पताल में मुजफ्फरपुर जैसा कांड होते-होते बचा

 Published : Jun 09, 2026 07:13 am IST,  Updated : Jun 09, 2026 07:14 am IST

बेगूसराय के सदर अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में आग लगने से हड़कंप मच गया। लोग बच्चों को गोद में लेकर भागने लगे। आग बुझाने के लिए फायर इक्विपमेंट नहीं मिला तो सुरक्षाकर्मियों ने पानी से ही आग बुझाने की कोशिशें शुरू की लेकिन इतनी ही देर में वहां भर्ती बच्चों के माता-पिता की सांसें अटक गईं।

begusarai hospital fire- India TV Hindi
बेगूसराय के सदर अस्पताल में लगी आग। Image Source : REPORTER INPUT

बेगूसराय: देशभर में अस्पतालों और होटलों में आग लगने के बाद सुरक्षा को लेकर जारी हाई अलर्ट के बीच, बेगूसराय के सदर अस्पताल से बड़ी लापरवाही सामने आई है। सोमवार शाम अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड के मीटिंग हॉल में अचानक आग लग गई, जिससे मरीजों और परिजनों में हड़कंप मच गया और लोग बच्चों को लेकर बाहर भागने लगे। हैरानी की बात ये है कि अस्पताल में आग बुझाने के पुख्ता इंतजाम नहीं थे। आग बुझाने वाले उपकरण तब अस्पताल पहुंचे जब आग बुझाई जा चुकी थी। हालांकि, हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।

सरकारी अस्पताल में नहीं था आग बुझाने का इंतजाम

दरअसल, मुजफ्फरपुर के अस्पताल में हुए भीषण अग्निकांड एवं दिल्ली के होटल में हुए अग्निकांड के बाद देशभर में अस्पताल और होटल की सुरक्षा को लेकर तरह-तरह की कवायद चल रही है। बेगूसराय में भी जिला प्रशासन लगातार दिशा-निर्देश दे रहा है। लेकिन बेगूसराय के ही सदर अस्पताल में आग बुझाने की सही व्यवस्था तक नहीं है। इसका नजारा आज शाम सदर अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में दिखा। जहां की अचानक आग लगने के बाद सुरक्षा कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए पानी के सहारे आग बुझा दिया। हालांकि आग बुझाने के बाद कर्मी फायर इक्विपमेंट लेकर पहुंचे। लेकिन तब तक सब कुछ शांत हो चुका था‌।

पानी डालकर आग बुझाते हुए अस्पताल कर्मी।
Image Source : REPORTER INPUTपानी डालकर आग बुझाते हुए अस्पताल कर्मी।

आग लगने की वजह क्या?

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सोमवार शाम अस्पताल में सब कुछ सामान्य था। इसी दौरान अचानक चिल्ड्रेन वार्ड के मीटिंग हॉल में आग लग गई‌। लोगों ने तेज धुंआ एवं आग की लपट देखा तो अस्पताल कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद मौके पर मौजूद महिला एवं पुरुष सुरक्षाकर्मियों ने आग पर काबू पाया। हालांकि घटना में कोई बड़ी क्षति नहीं हुई। दो कुर्सी, पंखा और पर्दा जल गया है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है।

अस्पताल के डॉक्टर क्या बोले?

घटना के समय अस्पताल में सिविल सर्जन मौजूद थे लेकिन वह घटना के करीब 1 घंटे के बाद मौके पर पहुंचे और आग लगने के संबंध में जानकारी ली। लेकिन कुछ भी बताने से इनकार कर दिया।

बता दें कि पिछले दिनों मुजफ्फरपुर के अस्पताल में हुए भीषण अग्निकांड और दिल्ली के होटल में हुए अग्निकांड के बाद देशभर में अस्पताल और होटलों की सुरक्षा को लेकर तमाम तरह की कवायद चल रही है। ऐसे में बेगूसराय के अस्पताल में आग बुझाने के सही इंतजाम नहीं होने पर कई सवाल उठ रहे हैं। लेकिन अस्पताल के डॉक्टर इस घटना को मामूली बता रहे हैं।

(रिपोर्ट- संतोष श्रीवास्तव)

यह भी पढ़ें-

मुजफ्फरपुर: ब्रह्मपुरा के प्रसाद हॉस्पिटल में आग, 5 मरीजों की मौत, CM सम्राट चौधरी ने मुआवजे का ऐलान किया

दिल्ली अग्निकांड: जिस होटल में 22 लोग जिंदा जल गए, आखिर उसमें आग लगी कैसे? शेफ का बड़ा खुलासा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।