1. Hindi News
  2. बिहार
  3. Begusarai shootout case: बेगूसराय शूटआउट केस में 5 लोगों को हिरासत में लिया गया, सात पुलिसकर्मी सस्पेंड

Begusarai shootout case: बेगूसराय शूटआउट केस में 5 लोगों को हिरासत में लिया गया, सात पुलिसकर्मी सस्पेंड

 Reported By: Nitish Chandra @NitishIndiatv
 Published : Sep 14, 2022 01:15 pm IST,  Updated : Sep 14, 2022 02:49 pm IST

Begusarai shootout case: लापरवाही बरतने के चलते गश्ती दल के 7 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है।

Begusarai Shootout Case- India TV Hindi
Begusarai Shootout Case Image Source : INDIA TV

Highlights

  • लापरवाही बरतने के चलते गश्ती दल के 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड
  • आरोपियों की पहचान और धरपकड़ के लिए 4 स्पेशल टीमों का गठन
  • बाइक सवार बदमाशों ने 11 लोगों को मारी थी गोली

Begusarai Shootout Case:  बेगूसराय शूटआउट केस में पुलिस ने अबतक पांच लोगों को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ जारी है। बेगूसराय के एसपी उपेंद्र कुमार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लापरवाही बरतने के चलते गश्ती दल के 7 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है। उन्होंने बताया कि बिहार पुलिस ने आरोपियों को पहचान और उनकी धरपकड़ के लिए 4 स्पेशल टीमें बनाई है। एसपी ने बताया कि सीसीटीवी से कुछ तस्वीरें मिली हैं जिसकी जिसे खंगाला जा रहा है। 

बदमाशों ने 11 लोगों को गोली मारी

दरअसल, बेगूसराय शहर में मंगलवार की शाम साढ़े पांच बजे दो बदमाशों ने सनसनी फैला दी। NH-28 पर दिखे इन बदमाशों ने एक के बाद एक कई जगहों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। कुल 11 लोगों को इन बदमाशों ने गोली मारी, जिनमें से एक चंदन कुमार नाम के शख्स की मौत हो गई। एक के बाद एक घायल लोग बेगूसराय जिले के सिविल और निजी अस्पतालों में भेजे गए। पूरे शहर में अफरातफरी का माहौल था। इस घटना से पुलिस के भी हाथ-पैर फूल गए। फुलवरिया बछवाड़ा, तेघडा और चकिया थाना इलाकों में फायरिंग की एक के बाद एक खबर आती रही।

बिहार में अपराधियों की सरकार-बीजेपी

गोलीकांड को लेकर भाजपा ने नीतीश सरकार पर हमला करते हुए कहा है कि बिहार में अपराधियों की सरकार है, अपराधियों को संरक्षण दिया जा रहा है और राज्य में महागठबंधन सरकार के गठन के बाद से ही जंगलराज का दौर वापस आ गया है। केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से लोकसभा सांसद गिरिराज सिंह ने बेगूसराय पहुंच कर पीड़ित परिवारों से मुलाकात करने से पहले नीतीश कुमार की महागठबंधन सरकार पर जोरदार हमला बोला।

महागठबंधन की सरकार बनने के बाद कानून-व्यवस्था धवस्त-गिरिराज

गिरिराज सिंह ने कहा कि, बिहार में जब से यह महागठबंधन की सरकार बनी है तब से राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति ध्वस्त हो गई है। केंद्रीय मंत्री ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से स्वयं सामने आकर इस गोलीकांड की घटना पर बयान देने की मांग करते हुए कहा कि बिहार में अपराधियों की सरकार है, राज्य के मंत्री अपराधियों को संरक्षण दे रहे हैं। उन्होने सत्ता के लिए नीतीश कुमार पर बिहार में जंगलराज को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए आशंका जताई कि अगर यही माहौल रहा तो फिर बिहार में बेगूसराय जैसी आपराधिक घटना रोज होगी।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।