1. Hindi News
  2. बिहार
  3. सड़क पर लावारिस मिले 3 साल के अर्जित की किस्मत खुल गई! बिहार से जाएगा अमेरिका

सड़क पर लावारिस मिले 3 साल के अर्जित की किस्मत खुल गई! बिहार से जाएगा अमेरिका

 Published : Dec 02, 2022 03:49 pm IST,  Updated : Dec 02, 2022 03:55 pm IST

सड़क पर मिले लावारिस बच्चे को अब अमेरिका के माता-पिता मिल गए। तीन वर्षीय बच्चा अब अमेरिका जाएगा और उसकी पहचान अमेरिकी नागरिक की होगी।

अमेरिका के डॉक्टर...- India TV Hindi
अमेरिका के डॉक्टर दंपति ने अर्जित को गोद लिया Image Source : IANS

पटना: कहा जाता है कि व्यक्ति की किस्मत में जो लिखा होता है, वह उसे देर सबेर मिलता जरूर है। ऐसा ही कुछ देखने को मिला बिहार की राजधानी पटना के दानापुर में जहां एक मां-पिता ने अपने बच्चे को लावारिस सड़क पर छोड़ दिया था लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। सड़क पर मिले लावारिस बच्चे को अब उसे अमेरिका के माता-पिता मिल गए। तीन वर्षीय बच्चा अब अमेरिका जाएगा और उसकी पहचान अमेरिकी नागरिक की होगी। अमेरिका के वॉशिंगटन में रहने वाले दंपति ने 3 वर्षीय अर्जित को गोद लिया है। अमेरिका के डॉक्टर दंपति के पहले से 2 बेटे और एक बेटी है। अब अर्जित भी उनका बेटा हो गया है।

3 साल पहले लावारिस मिला था बच्चा

दरअसल, अर्जित वर्ष 2019 में विक्रम थाना क्षेत्र के एक गांव में लावारिस मिला था। उस समय बच्चे के माता-पिता की बहुत तलाश की गई, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद उसकी देखरेख और संरक्षण के लिए एक निजी संस्था को सौंप दिया गया। इधर, अमेरिका के रहने वाले पेशे से डॉक्टर कारलिन राय मिलर और उनकी पत्नी कैथरिन सुचिलिवन मिलर को एक बच्चा चाहिए था। इस अमेरिका के दंपति की निगाह बच्चे पर पड़ी तो उन्होंने उसे गोद लेने की ख्वाहिश का इजहार किया।

कागजी कारवाई के बाद अमेरिका जाएगा अर्जित
संस्था ने दानापुर अनुमंडल पदाधिकारी को इसकी सूचना दी। मामले की जानकारी मिलने के बाद दानापुर अनुमंडल पदाधिकारी प्रदीप सिंह ने अमेरिकी दंपति की बातों पर सहमति दर्ज की। इसके बाद आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अमेरिकी दंपति को अर्जित सौंप दिया गया। जिस बच्चे अर्जित को गोद लिया है वो दिव्यांग हैं, जन्म से ही उसका होंठ कटा है और बाएं हाथ की कलाई नहीं है।

इस मौके पर दानापुर अनुमंडल पदाधिकारी प्रदीप सिंह और पटना जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक उदय कुमार भी मौजूद रहे। सिंह ने कहा कि कुछ कागजी कारवाई के बाद अर्जित अब अमेरिका चला जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।