1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार: मूंगेर में बालू विक्रेता कंपनी में हथियारबंद अपराधी ने मचाया उत्पात, कर्मियों से की मारपीट, तीन कर्मी गंभीर रूप से घायल

बिहार: मूंगेर में बालू विक्रेता कंपनी में हथियारबंद अपराधी ने मचाया उत्पात, कर्मियों से की मारपीट, तीन कर्मी गंभीर रूप से घायल

 Published : Jun 17, 2026 08:36 pm IST,  Updated : Jun 17, 2026 08:37 pm IST

बिहार में एक बार फिर अपराधियों रे हौसले बुलंद होते नज़र आ रहे हैं। ताजा मामला मूंगेर का है जहां हथियारबंद बदमाशों ने बालू विक्रेता कंपनी श्री गणेश सप्लायर के कार्यालय में लूट की घटना को अंजाम देने की कोशिश की। वहीं विरोध करने पर कर्मियों के साथ मारपीट की, जिसमें 3 कर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पूरी घटना सीसीटीवी में

मूंगेर में बालू विक्रेता कंपनी में हथियारबंद अपराधी ने मचाया उत्पात- India TV Hindi
मूंगेर में बालू विक्रेता कंपनी में हथियारबंद अपराधी ने मचाया उत्पात Image Source : INDIA TV

बिहार के मुंगेर जिले में कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। इस बार अपराधियों ने पुलिस की मुस्तैदी और गश्ती के दावों की हवा निकालते हुए सीधे सफिया सराय थाना क्षेत्र को निशाना बनाया है। सफिया सराय थाना से महज कुछ ही दूरी पर स्थित 'श्री गणेश सप्लायर' के कार्यालय में हथियारबंद अपराधियों ने देर रात जमकर तांडव मचाया। इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि जिले में अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हैं और उन्हें कानून का कोई खौफ नहीं रह गया है। 

हथियारबंद अपराधियों ने की मारपीट

घटना मंगलवार देर रात करीब पौने दो बजे की बताई जा रही है। सफिया सराय थाना क्षेत्र स्थित बालू विक्रेता कंपनी श्री गणेश सप्लायर के कार्यालय में हथियारबंद अपराधी घुस आए और बालू बिक्री के रुपये छीनने लगे। विरोध करने पर अपराधियों ने कार्यालय में मौजूद कर्मियों के साथ मारपीट की। मारपीट में नीरज कुमार और रामानंद यादव समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना की पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। 

कंपनी के मालिक ने कही ये बात 
कंपनी के मालिक संजीत कुमार यादव ने बताया कि ड्राइवर सत्तू यादव बालू बिक्री कर रात करीब 11:45 बजे कार्यालय लौटा था। इसी दौरान अपराधी कार्यालय में घुसे और 55 हजार रुपये लूटने लगे। विरोध करने पर सभी कर्मियों के साथ अपराधियों ने मारपीट की। घटना के दौरान जब कंपनी के अन्य कर्मचारी जुटने लगे तो अपराधी अपनी बाइक मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया और जांच शुरू कर दी है। वहीं पीड़ित पक्ष का दावा है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान नौलखा निवासी सन्नी यादव, सोहिल यादव, हेरू दियारा निवासी जितेंद्र और अनमोल यादव के रूप में हुई है। वहीं, पीड़ितों ने आरोप लगाया है कि थाना में शिकायत देने के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इतना ही नहीं, देर रात अपराधियों ने कंपनी मालिक के घर पर फायरिंग भी की।

(रिपोर्ट - मोहम्मद इम्तियाज खान)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।