1. Hindi News
  2. बिहार
  3. Bihar Assembly Election 2025: बरारी सीट पर JDU-RJD में कांटे की टक्कर, कौन मारेगा बाजी?

Bihar Assembly Election 2025: बरारी सीट पर JDU-RJD में कांटे की टक्कर, कौन मारेगा बाजी?

 Written By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Oct 13, 2025 05:57 pm IST,  Updated : Nov 13, 2025 11:16 am IST

Barari Assembly Election 2025: बिहार की बरारी विधानसभा सीट पर दूसरे चरण में 11 नवंबर को वोटिंग होगी। पिछली बार जेडीयू उम्मीदवार बिजय सिंह निषाद ने यहां से जीत दर्ज की थी।

बरारी विधानसभा चुनाव 2025- India TV Hindi
बरारी विधानसभा चुनाव 2025 Image Source : INDIA TV GRAPHICS

Barari Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। राज्य की कुल 243 सीटों में से एक अहम सीट बरारी है, जहां दूसरे चरण में 11 नवंबर को वोटिंग होगी और नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। इस चुनावी रण में नीतीश कुमार सरकार द्वारा घोषित नई योजनाओं और 'जन सुराज' जैसे नए राजनीतिक दलों की एंट्री से इस बार का चुनावी रण और भी दिलचस्प हो गया है, जिसे जीतने के लिए सभी राजनीतिक पार्टियां पूरी ताकत झोंक रही हैं।

क्या रहे पिछले चुनाव के नतीजे?

2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में बरारी सीट से जनता दल (यूनाइटेड) के बिजय सिंह निषाद ने जीत हासिल की थी। उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल के नीरज कुमार को 10,438 वोटों के अंतर से हराया था। वहीं, 2015 के चुनाव में यहां से RJD के उम्मीदवार नीरज कुमार ने BJP के बिभाष चंद्र चौधरी को 14,336 वोटों के अंतर से हराया था।

2020 के चुनाव परिणाम

  • बिजय सिंह निषाद (JDU): 81,752 वोट (44.71%)
  • नीरज कुमार (RJD): 71,314 वोट (39.0%)
  • बिभाष चंद्र चौधरी (LJP): 7,920 वोट (4.33%)
  • NOTA: 3,652 वोट (2.0%)

2015 के चुनाव परिणाम

  • नीरज कुमार (RJD): 71,175 वोट (43.14%)
  • बिभाष चंद्र चौधरी (BJP): 56,839 वोट (34.45%)
  • मुहम्मद शकूर (NCP): 11,002 वोट (6.67%)
  • NOTA: 2,344 वोट (1.42%)

बरारी सीट का चुनावी इतिहास

बरारी विधानसभा क्षेत्र में 1957 में पहली बार चुनाव हुआ था। तब से यहां 16 बार चुनाव हो चुके हैं। शुरुआत में इस सीट पर कांग्रेस का दबदबा रहा। कांग्रेस ने यहां से 5 बार जीत दर्ज की है, जिसमें 1980 तक की जीत शामिल है। आरजेडी ने यहां से 2 बार 2000 और 2015 में चुनाव जीता था। वहीं, बीजेपी ने भी 2 बार अक्टूबर 2005 और 2010 का चुनाव जीता था। इसके अलावा, जेडीयू ने एक बार 2020 में यहां से जीत दर्ज की थी। वहीं, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP), जनता दल, लोकदल, जनता पार्टी, माकपा (CPI-M) और यहां तक कि एक निर्दलीय उम्मीदवार भी इस सीट से जीत चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।