1. Hindi News
  2. बिहार
  3. 'मैं डिप्टी CM बनूंगा...', महागठबंधन के नेता मुकेश सहनी ने ठोका दावा, बताया कब होगा सीटों का ऐलान

'मैं डिप्टी CM बनूंगा...', महागठबंधन के नेता मुकेश सहनी ने ठोका दावा, बताया कब होगा सीटों का ऐलान

 Published : Oct 07, 2025 05:30 pm IST,  Updated : Oct 07, 2025 05:41 pm IST

बिहार में 6 और 11 नवंबर को विधानसभा चुनाव का आयोजन होगा। चुनाव से पहले महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर पेंच फंसा हुआ है। अब इस बारे में VIP चीफ मुकेश सहनी ने बड़ा दावा किया है।

Mukesh sahani vip bihar assembly election- India TV Hindi
मुकेश सहनी ने किया सीट शेयरिंग पर खुलासा। Image Source : PTI

बिहार में इलेक्शन की डेटशीट आते ही सीट-युद्ध शुरू हो गया है। एनडीए हो या महागठबंधन टेंशन दोनों तरफ है। पिछली बार 70 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस 50+ सीट पा लेने की जद्दोजहद में लगी है। तेजस्वी उनकी पिछली स्ट्राइक रेट से सबक लेकर इस बार बड़ा दिल दिखाने से कतरा रहे हैं। लेफ्ट अपनी तवज्जों चाहती है। बाकी बची टेंशन वीआईपी के मुकेश सहनी देने में लगे हैं। पहले 60 सीट और डिप्टी सीएम की डिमांड पर अड़े थे। अब सीटें कम करने पर राजी तो दिख रहे हैं लेकिन डिप्टी सीएम वाला सौदा किसी भी हाल में छोड़ना नहीं चाहते। दिलचस्प ये है कि बिहार चुनाव में ज्यादा वक्त बचा नहीं है।

क्या बोले मुकेश सहनी?

वीआईपी के मुकेश सहनी ने कहा- "मैंने 60 सीटों की डिमांड अब कम कर दी है। डिप्टी सीएम की मांग पर मुहर लग चुकी है। कांग्रेस क्या कह रही है मुझे उससे मतलब नहीं। सिर्फ बड़ा दल होना मजबूती तय नहीं करती। बिहार में किसकी कितनी पकड़ है ये देखना जरूरी। महागठबंधन को तेजस्वी यादव के पीछे खड़ा रहना है।"

मैं डिप्टी सीएम बनूंगा- मुकेश सहनी

VIP चीफ मुकेश सहनी ने कहा है कि महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर सारे फैसले हो चुके हैं। महागठबंधन में हर पार्टी बिल्कुल सहज है। दिक्कत NDA की सीट शेयरिंग में है। मुकेश सहनी ने कहा है कि कल प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीटों का ऐलान हो जाएगा। डिप्टी सीएम पद को लेकर सहमति बन गई है। सरकार बनी तो मैं डिप्टी सीएम बनूंगा।

महागठबंधन में कहां फंसा है कांग्रेस का पेंच ?

  • कांग्रेस की डिमांड- 78 सीट
  • RJD दे रही-  48 सीट
  • सहमति बन सकती- 55 सीट

ये भी पढ़ें- बिहार चुनाव 2025: फटाफट हो जाएगी वोटिंग, खटाखट बन जाएगी सरकार? नीतीश की अग्निपरीक्षा, तेजस्वी का लिटमस टेस्ट

बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने की चर्चाओं पर मैथिली ठाकुर का बड़ा बयान, कह दी ये बड़ी बात

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।