1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार विधानसभा चुनाव 2025: सासाराम में RJD फिर मारेगी बाजी, या जनसुराज करेगी खेल, रोचक है मुकाबला

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: सासाराम में RJD फिर मारेगी बाजी, या जनसुराज करेगी खेल, रोचक है मुकाबला

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Oct 30, 2025 02:25 pm IST,  Updated : Oct 30, 2025 03:45 pm IST

सासाराम में आरजेडी ने पिछले दो चुनाव जीते हैं। हालांकि, इस बार पार्टी ने उम्मीदवार बदला है। वहीं, जनसुराज के आने से यहां त्रिकोणीय लड़ाई हो गई है।

Sasaram assembly election- India TV Hindi
सासाराम विधानसभा चुनाव Image Source : ECI

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान सासाराम सीट पर भी सभी की निगाहें रहेंगी। इस सीट से एनडीए गठबंधन ने आरएलएम की स्नेहलता कुशवाहा को टिकट दिया है। वहीं, महागठबंधन से आरजेडी के सत्येंद्र शाह और जन सुराज पार्टी से बिनय कुमार सिंह को टिकट दिया गया है। यहां से कुल 22 उम्मीदवार मैदान में हैं। हालांकि, असली मुकाबला दोनों गठबंधन और जनसुराज के बीच है। सासाराम में 11 नवंबर को दूसरे चरण में मतदान होगा।

सासाराम विधानसभा सीट पर पिछले चुनाव 2020 में आरजेडी ने जीत दर्ज की थी। आरजेडी के राजेश कुमार गुप्ता ने जेडीयू के अशोक कुमार को 26423 मतों के अंतर से हराकर यह सीट जीती थी। 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने सासाराम संसदीय सीट से जीत दर्ज की थी। 

स्नेहलता की राह मुश्किल

राष्ट्रीय लोक मोर्चा की उम्मीदवार स्नेहलता के लिए यहां से जीत हासिल करना बेहद मुश्किल होगा। हालांकि, जनसुराज के बिनय कुमार सिंह के आने से मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। पिछले दो दशक से यहां महागठबंधन का दबदबा रहा है। 2015 और 2020 में आरजेडी को यहां से जीत मिली है। वहीं, 2024 लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस उम्मीदवार ने इस सीट से जीत हासिल की थी। ऐसे में महागठबंधन के सत्येंद्र शाह की राह जरूरी आसान होगी। पिछले दो चुनाव राजेश कुमार गुप्ता ने आरजेडी के टिकट पर जीते थे, लेकिन इस बार उनका पत्ता काट दिया गया है।

सासाराम का इतिहास

सासाराम सीट 1957 में बनी थी। इसके बाद से सासाराम में अब तक 17 विधानसभा चुनाव हुए हैं। इनमें सबसे ज्यादा बीजेपी ने पांच बार जीत दर्ज की है। कांग्रेस को सिर्फ दो बार जीत मिली है। सासाराम कभी कांग्रेस का गढ़ नहीं रहा। हालांकि, पिछले दो दशक में यहां बीजेपी और आरजेडी के बीच कड़ी टक्कर रही है। भाजपा की जीत की हैट्रिक के बाद आरजेडी ने लगातार दो बार यह सीट जीती, जिससे भाजपा को 2020 के चुनावों में यह सीट अपने सहयोगी जेडीयू को देनी पड़ी। साल 2020, 2015 में भी इस सीट पर आरजेडी ने जीत दर्ज की। 2010 और 2005 में बीजेपी ने जीत दर्ज की। 2000 में आरजेडी, 1995, 1990 में बीजेपी को जीत हासिल हुई थी।

यह भी पढ़ें-

Video: आरजेडी से निकाले गए संजय राय फूलगोभी लेकर मांग रहे वोट, समर्थकों ने जलेबी से तौला

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: छपरा में त्रिकोणीय मुकाबला, खेसारी के सामने छोटी और जयप्रकाश की चुनौती

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।