1. Hindi News
  2. बिहार
  3. नीतीश कुमार का 10,000 का 'मास्टरस्ट्रोक' कितना असरदार? सर्वे में आंकड़े आए सामने

नीतीश कुमार का 10,000 का 'मास्टरस्ट्रोक' कितना असरदार? सर्वे में आंकड़े आए सामने

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Oct 01, 2025 08:22 pm IST,  Updated : Oct 01, 2025 09:19 pm IST

बिहार में इस साल नवंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसे लेकर जनमत सर्वे जारी हुआ है। महिलाओं को 10 हजार रुपये, इस पर क्या कहता है सर्वे? यहां जानिए

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार- India TV Hindi
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार Image Source : PTI

बिहार में इस साल नवंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसे लेकर जनमत सर्वे जारी हुआ है। SPICK मीडिया नेटवर्क की ओर से जारी किए गए ओपिनियन पोल में एनडीए गठबंधन को बहुमत मिलता दिख रहा है। सर्वे में एनडीए को 158 सीटें, जबकि महागठबंधन को 66 सीटें मिलती नजर आ रही है।

वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं के लिए कई बड़ी  घोषणाएं की हैं। इनमें 'मुख्‍यमंत्री मह‍िला रोजगार योजना' महिलाओं को खुद का रोजगार शुरू करने के ल‍िए ब‍िहार सरकार की ओर से आर्थ‍िक मदद की जा रही है। इस योजना के तहत पहली क‍िस्‍त के रूप में 10000 रुपये द‍िए जा रहे हैं। इसे लेकर किए गए सर्वे के आंकड़े चौंकाने वाले हैं।

महिलाओं को 10 हजार, क्या कहता है सर्वे?

Vote Vibe सर्वे के अनुसार, 'मुख्‍यमंत्री मह‍िला रोजगार योजना' पर किए गए सर्वे के आंकड़े बता रहे हैं कि महागठबंधन को 34.9% महिलाओं का वोट मिलेगा। वहीं, इस योजना की लाभार्थी 34.8% महिलाएं NDA को वोट देती रहेंगी। इनमें 13.4% महिलाएं अपनी कोई राय नहीं बना पाईं।

क्या महागठबंधन को वोट देते रहेंगे? 34.9%
NDA को वोट देना जारी रखेंगे? 34.8%
कह नहीं सकते 13.4%
जन सुराज को वोट देंगे? 11%
JSP या महागठबंधन से NDA की ओर जाएंगे? 5.8%

वहीं, जेवीसी ओपिनियन पोल के अनुसार, नवंबर में होने वाले बिहार चुनाव में एनडीए को 131-150 सीटों का अनुमान व्यक्त किया गया है, जबकि महागठबंधन को 81-103 सीटें मिल सकती हैं। सीट शेयर और लोकप्रियता दोनों ही स्तर पर नीतीश कुमार सबसे आगे हैं और अब तेजस्वी यादव दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं। जेवीसी सर्वे में स्पष्ट है कि उनकी लोकप्रियता घट रही है। दूसरी ओर जन सुराज पार्टी को भी 10-11% वोट शेयर के साथ 4-6 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।