सासाराम: बिहार विधानसभा चुनाव 6 और 11 नवंबर 2025 को होगा और 14 नवंबर को चुनाव के नतीजे आएंगे। इसके बावजूद राजनीतिक माहौल काफी गरम है। एनडीए और इंडिया गठबंधन के नेता जहां चुनावी कार्यक्रम कर रहे हैं वहीं, चुनाव आयोग भी मतदाता सूची फाइनल करने की तैयारी कर रहा है। रोहतास जिले के करगहर विधानसभा क्षेत्र में संभावित उम्मीदवार जनता के बीच जा रहे हैं। इस सीट पर अभी कांग्रेस का कब्जा है।
करगहर विधानसभा क्षेत्र के बारे में
करगहर रोहतास जिले के सासाराम अनुमंडल का एक प्रखंड है। यह निर्वाचन क्षेत्र जनरल सीट है। करगहर में अनुसूचित जाति समुदाय के लगभग 20.41 प्रतिशत मतदाता हैं, जिनमें मुस्लिम मतदाता 6.4 प्रतिशत हैं। यह निर्वाचन क्षेत्र पूरी तरह से ग्रामीण है। परिसीमन के बाद 2008 में करगहर विधानसभा क्षेत्र बना। इस सीट पर पहली बार चुनाव 2010 में हुआ था। इस इलाके में जेडीयू और कांग्रेस प्रमुख राजनीतिक दल हैं।
करगहर सीट का चुनावी इतिहास
पिछले बार 2020 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने दो बार लगातार जीत चुकी जेडीयू को मात दी थी। कांग्रेस के संतोष कुमार मिश्रा ने जेडीयू के बशिष्ठ सिंह को 4,083 वोटों के अंतर से सीट जीती थी। संतोष कुमार मिश्रा को 30.76% वोट शेयर के साथ 59,763 वोट मिले थे। 2015 और 2010 के विधानसभा चुनावों में जेडीयू के बशिष्ठ सिंह ने जीत हासिल की थी।
करगहर में इस पर कड़ा होगा मुकाबला
करगहर सीट पर इस साल होने वाले चुनाव में कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। पिछले पर जेडीयू ने कांग्रेस को कड़ी टक्कर दी थी। जबकि 2010 और 2015 में जीत दर्ज कर चुकी है। इस बार जेडीयू अपनी खोई सीट हासिल करने की पूरी कोशिश करेगी। जबकि कांग्रेस अपनी सीट बचाना चाहेगी। प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज भी इस बार चुनावी मैदान में उतरेगी। वहीं कुछ निर्दलीय भी मुकाबले को कड़ा बनाने की कोशिश करेंगे।