1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार में चलते रेल टैंकर से तेल चोरी, वीडियो भी आया सामने

बिहार में चलते रेल टैंकर से तेल चोरी, वीडियो भी आया सामने

 Edited By: Swayam Prakash
 Published : Nov 27, 2022 07:55 am IST,  Updated : Nov 27, 2022 07:55 am IST

बिहार की राजधानी पटना से थोड़ी दूर दिन-दहाड़े तेल चोरी का वीडियो सामने आया है। बिहटा में HPCL तेल डिपो में मालगाड़ी जाने से पहले ही तेल चोरी करते लोगों की तस्वीर कैमरे में कैद हो गई।

बिहार की राजधानी पटना से थोड़ी दूर दिन-दहाड़े तेल चोरी का वीडियो सामने आया है। बिहटा में HPCL तेल डिपो में मालगाड़ी जाने से पहले ही तेल चोरी करते लोगों की तस्वीर कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि तेल माफिया रेल टैंकर से तेल कटिंग करते हैं। रेल टैंकर आने पर कई लोग हाथों में ड्रम और बाल्टी लेकर तेल कटिंग करने लगते हैं। यह तेल चोरी करने वालों के लिए भी जोखिम का काम है और रेलवे के साथ ही HPCL के लिए भी। बिहटा इलाके में तेल कटिंग का यह धंधा तेजी से फल-फूल रहा है।

अवैध तेल गोदाम में लगी थी भीषण आग

अभी कुछ दिनों पहले ही पटना के अवैध तेल गोदाम में भीषण आग लग गई थी। घनी आबादी वाले इलाके में यह अवैध गोदाम बना था। जहां चोरी छिपे अवैध रुप से भारी मात्रा में तेल का स्टॉक रहता था। इस अग्निकांड से लाखों रुपये का नुकसान हुआ। यह तो अच्छी बात रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। आग बुझाने के लिए दर्जन भर से ज्यादा फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची थीं। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका था। प्रशासन को भी इस बात की जानकारी है। बावजूद इसके तेल चोरी की घटनाओं पर ना तो लगाम लगती दिख रही है और ना ही प्रशासन ऐसे हादसों के बाद भी कोई सबक लेता नजर आ रहा है।

ज्वेलरी शॉप से उड़ाया करोड़ों का माल
करीब 3 दिन पहले ही बिहटा में चोरों ने करोड़ों के माल पर हाथ साफ किया था। राजधानी पटना से सटे बिहटा में बदमाशों ने एक आभूषण व्यवसायी को निशाना बनाया। बिहटा के कन्हौली बाजार स्थित एक ज्वेलरी शॉप से बंदूक की नोक पर बदमाश दो किलो सोना लूटकर फरार हो गए। इतना ही नहीं सोने के साथ करीब दो लाख रुपये कैश भी ले गए। लूटे गए सोने की कीमत एक करोड़ से भी ज्यादा बताई जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।