1. Hindi News
  2. बिहार
  3. पटना में बर्ड फ्लू का अटैक, अधिकारियों ने 25 पक्षियों को मारा

पटना में बर्ड फ्लू का अटैक, अधिकारियों ने 25 पक्षियों को मारा

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Mar 10, 2025 06:53 am IST,  Updated : Mar 10, 2025 09:43 am IST

पटना हवाई अड्डे के पास स्थित ‘वेटनरी कॉलेज’ के आसपास 25 पक्षियों की मौत बर्ड फ्लू का खौफ फैल गया है। अधिकारियों ने सावधानी बरतते हुए 25 पक्षियों को मार दिया है।

पटना में बर्ड फ्लू का प्रकोप।- India TV Hindi
पटना में बर्ड फ्लू का प्रकोप। Image Source : PTI

बिहार की राजधानी पटना में बर्ड फ्लू का प्रकोप सामने आया है। राजधानी में मृत पक्षियों के नमूनों की जांच में एवियन इन्फ्लूएंजा (बर्ड फ्लू) के संक्रमण की पुष्टि हो गई है। इसके बाद अधिकारियों ने सावधानी बरतते हुए करीब 25 पक्षियों को मार दिया गया है। एक अधिकारी ने रविवार को इस पूरे मामले के बारे में जानकारी दी है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, पटना हवाई अड्डे के पास स्थित ‘वेटनरी कॉलेज’ के आसपास 25 पक्षियों की मौत का मामला सामने आया है। पक्षियों की मौत के बाद प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। पटना के सिविल सर्जन अविनाश कुमार सिंह ने बर्ड फ्लू के प्रकोप को लेकर बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि इस बात की भी जांच की जा रही है कि क्या मुर्गी पालन इकाइयों में काम करने वालों में वायरल संक्रमण फैला है।

तीन किलोमीटर के क्षेत्र में नमूने लेने शुरू

प्रशासन की ओर से बर्ड फ्लू के संक्रमण के खतरे को देखते हुए प्रभावित इलाके के तीन किलोमीटर के क्षेत्र में मौजूद मुर्गी पालन इकाइयों से नमूने लेने का काम शुरू कर दिया गया है। अधिकारियों की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक- ‘‘मृत पक्षियों के नमूनों को परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया था और रिपोर्ट से पुष्टि हुई कि वे एवियन इन्फ्लूएंजा संक्रमण के एक प्रकार ‘एच5एन1’ से मरे हैं। संबंधित अधिकारियों ने संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लगभग 25 पक्षियों को मार दिया।"

आपको बता दें कि बर्ड फ्लू ऐसा वायरस है जो पक्षियों से आसानी से इंसानों में पहुंच सकता है। इंसानों में बर्ड फ्लू होने पर स्थिति जानलेवा हो सकती है। एच5एन1 से संक्रमित होने के बाद इंसान के शरीर में करीब 2 से 8 दिन में लक्षण नजर आते हैं। कई बार लोग इसे सीजनल फ्लू समझ लेते हैं क्योंकि इसके लक्षण काफी एक समान होते हैं। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- बिहार में फिर RJD के साथ आएंगे नीतीश? तेजस्वी यादव ने दिया जवाब, जानें क्या बोले

वो दिन दूर नहीं जब नीतीश कुमार अपने दोनों डिप्टी सीएम के पैरों पर गिरने लगेंगे: तेजस्वी यादव

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।