1. Hindi News
  2. बिहार
  3. नीतीश कुमार की सुरक्षा में बड़ी चूक, मॉर्निंग वॉक कर रहे CM के पास आ पहुंचा बाइक सवार, फुटपाथ की तरफ भागकर खुद को बचाया

नीतीश कुमार की सुरक्षा में बड़ी चूक, मॉर्निंग वॉक कर रहे CM के पास आ पहुंचा बाइक सवार, फुटपाथ की तरफ भागकर खुद को बचाया

 Reported By: Nitish Chandra, Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Jun 15, 2023 10:39 am IST,  Updated : Jun 15, 2023 10:39 am IST

नीतीश कुमार रोज की तरह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। वह 1 अन्ने मार्ग से 7 सर्कुलर रोड स्थित अपने आवास की ओर जा रहे थे, तभी एक बाइक सवार सुरक्षा घेरा तोड़कर उनके पास पहुंच गया।

Nitish Kumar- India TV Hindi
नीतीश कुमार Image Source : PTI

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। आज मॉर्निंग वॉक के दौरान मुख्यमंत्री आवास के रास्ते में आए एक बाइक सवार ने गलत तरीके से सीएम नीतीश को तेजी से ओवरटेक कर लिया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने फुटपाथ की तरफ भागकर खुद को बचाया। इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन के होश उड़ गए।

सुरक्षाकर्मियों ने बाइक सवार को दबोचा

बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार रोज की तरह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। वह 1 अन्ने मार्ग से 7 सर्कुलर रोड स्थित अपने आवास की ओर जा रहे थे, तभी एक बाइक सवार सुरक्षा घेरा तोड़कर उनके पास पहुंच गया। अगर सीएम फुटपाथ पर नहीं चढ़ते तो उन्हें चोट लग सकती थी। हालांकि, नीतीश की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। बाइक सवार से पुलिस पूछताछ कर रही है। एसएसजी कमांडेंट और पटना एसएसपी को भी सीएम आवास बुलाया गया है।

'समय से पहले लोकसभा चुनाव की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता
लोकसभा चुनावों को लेकर बिहार के सीएम नीतीश कुमार का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि लोकसभा चुनाव समय से पहले होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। नीतीश ने मुख्यमंत्री आवास पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और अन्य लोगों की उपस्थिति में यह टिप्पणी की। मुख्यमंत्री ने यहीं से ग्रामीण कार्य विभाग की 6,680.67 करोड़ रुपए की 5,061 परियोजनाओं का शुभारंभ भी किया। नीतीश ने कहा, मुझे बताया गया है कि लंबित कार्य जनवरी, 2024 तक पूरे हो जाएंगे। मैं कहूंगा, इससे पहले इन्हें पूरा करने का प्रयास करें। आप कभी नहीं जानते कि चुनावों की घोषणा कब हो सकती है। उन्होंने कहा, चुनाव अगले साल नहीं, पहले भी हो सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।