1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार: Coronavirus से अबतक 31 लोग की मौत, संक्रमित मामले बढ़कर 5247 हुए

बिहार: Coronavirus से अबतक 31 लोग की मौत, संक्रमित मामले बढ़कर 5247 हुए

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 08, 2020 10:38 pm IST,  Updated : Jun 08, 2020 10:38 pm IST

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण अबतक 31 लोग की मौत हो जाने के साथ सोमवार को इससे संक्रमित मामले बढकर 5247 हो गये। 

बिहार: Coronavirus से अबतक 31 लोग की मौत, संक्रमित मामले बढ़कर 5247 हुए- India TV Hindi
बिहार: Coronavirus से अबतक 31 लोग की मौत, संक्रमित मामले बढ़कर 5247 हुए Image Source : INDIA TV

पटना: बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण अबतक 31 लोग की मौत हो जाने के साथ सोमवार को इससे संक्रमित मामले बढकर 5247 हो गये। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोरोना वायरस संक्रमण से पिछले 24 घंटे के दौरान दरभंगा जिले में एक और मरीज की मौत के साथ प्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वाले मरीजों की संख्या बढकर 31 हो गयी। 

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से अबतक जिन 31 लोगों की मौत हो चुकी है उनमें से बेगूसराय एवं खगडिया में तीन-तीन, भोजपुर पटना, सीतामढी, सिवान एवं वैशाली में दो—दो तथा अररिया, भागलपुर, दरभंगा, जमुई, जहानाबाद, मधेपुरा, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, नालंदा, नवादा, पूर्वी चंपारण, रोहतास, समस्तीपुर, सारण एवं शिवहर जिले में एक—एक मरीज की मौत हुई है। 

बिहार में पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना वायरस संक्रमण के 276 नए मामले प्रकाश में आने के साथ प्रदेश में इस रोग से संक्रमण के मामले अब बढकर 5247 हो गये हैं।

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के अबतक प्रकाश में आए 5247 मामलों में से पटना के 288, खगडिया के 279, बेगूसराय के 262, भागलपुर के 248, रोहतास के 245, मधुबनी के 237, मुंगेर के 208, जहानाबाद के 178, कटिहार के 174, सुपौल के 160, सिवान के 157, पूर्णिया में 149, नवादा के 144, बक्सर के 140, बांका के 137, गोपालगंज के 136, समस्तीपुर के 133, दरभंगा के 131, पूर्वी चंपारण के 130, नालंदा के 124, गया के 123, मुजफ्फरपुर के 121, शेखपुरा के 115, भोजपुर के 112, किशनगंज के 104, सारण के 103, कैमूर के 102, मधेपुरा के 99, वैशाली के 97, सहरसा एवं पश्चिम चंपारण के 88—88, औरंगाबाद के 85, सीतामढी एवं अररिया के 78—78, लखीसराय के 67, अरवल के 58, जमुई के 46 तथा शिवहर जिले के 24 मामले शामिल हैं। बिहार में अबतक 1,02,318 नमूनों की जांच की जा चुकी है और कोरोना वायरस संक्रमित 2542 मरीज ठीक हुए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।