बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन अपने सहयोगी दलों के बीच खींचतान में जूझ रहा है। आज यानी 20 अक्टूबर दूसरे चरण के नामांकन की अंतिम तिथि थी। उससे पहले कांग्रेस ने अपनी चौथी लिस्ट जारी कर दी। कांग्रेस की चौथी लिस्ट में 6 कैंडिडेट्स के नाम हैं। कांग्रेस अब तक कुल 60 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर चुकी है। वहीं, कुटुंबा सीट से RJD अपना उम्मीदवार नहीं उतारेगी। RJD उम्मीदवार सुरेश पासवान आज नामांकन नहीं करेंगे। कुटुंबा से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम चुनाव लड़ रहे हैं। कुटुंबा सीट से भले ही आरजेडी ने अपना हाथ खींच लिया है लेकिन अभी भी 4 से 5 सीट ऐसी है जहां तेजस्वी और राहुल के बीच तकरार है। दोनों नेता आमने-सामने हैं। बीजेपी ने महागठबंधन की एकता पर सवाल उठाए हैं।