1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 36 IAS और 26 IPS अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 36 IAS और 26 IPS अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

 Reported By: Nitish Chandra Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Apr 08, 2023 06:28 pm IST,  Updated : Apr 08, 2023 06:44 pm IST

बिहार में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। यहां 36 IAS और 26 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। इसमें 11 एसपी और 14 डीएम शामिल हैं।

Nitish Kumar- India TV Hindi
बिहार के सीएम नीतीश कुमार Image Source : FILE

पटना: बिहार में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। यहां 36 IAS और 26 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। इसमें 11 एसपी और 14 डीएम शामिल हैं।बिहार में रामनवमी के मौके पर हुए दंगों के फौरन बाद इतने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल चर्चा का विषय बना हुआ है। गौरतलब है कि रामनवमी के मौके पर बिहार के सासाराम और बिहार शरीफ में सांप्रदायिक दंगे भड़के थे, जिसमें काफी जन-धन का नुकसान हुआ था। 

सवालों के घेरे में नीतीश सरकार ! 

बिहार पर राज कर रही नीतीश सरकार के सुशासन के दावों पर उस वक्त सवाल उठने लगा था, जब रामनवमी के मौके पर बिहार शरीफ और सासाराम में दंगे हुए। नीतीश सरकार हमेशा कहती थी कि वो थ्री सी यानी क्राइम, करप्शन और कम्युनलिज्म पर कोई समझौता नहीं कर सकती। लेकिन जब रामनवमी पर कानून और व्यवस्था बिगड़ी तो वह भी सवालों के घेरे में आ गई। नीतीश सरकार पर इसलिए भी लोगों का भरोसा कम हुआ क्योंकि जिस बिहार शरीफ में दंगे हुए, वह नालंदा का एरिया है और नालंदा नीतीश कुमार का गृह जिला है। 

ये भी पढ़ें- 

एमपी: महिलाओं के पहनावे को लेकर राजनीति! कैलाश विजयवर्गीय के विवादित बयान के बाद संस्कृति मंत्री भी बोलीं, कही ये बात

VIDEO: फ्लाइट में लगे 'जय श्री राम' के नारे, अयोध्या के लिए रवाना हुए CM एकनाथ शिंदे, सांसद और विधायक भी मौजूद

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।