Tuesday, March 17, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. बिहार
  3. UPSC में सफलता का दावा करने वाला फर्जी IPS हुआ गिरफ्तार, देशभर में वायरल हुआ था वीडियो

UPSC में सफलता का दावा करने वाला फर्जी IPS हुआ गिरफ्तार, देशभर में वायरल हुआ था वीडियो

Edited By: Subhash Kumar @ImSubhashojha Published : Mar 17, 2026 10:50 am IST, Updated : Mar 17, 2026 11:02 am IST

बिहार के शेखपुरा जिले में UPSC परीक्षा में सफलता का दावा करने वाला फर्जी IPS को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि आरोपी के UPSC में सफलता के दावे का वीडियो देशभर में वायरल हुआ था।

Bihar fake IPS Arrested- India TV Hindi
Image Source : REPORTER शेखपुरा में फर्जी IPS गिरफ्तार।

बिहार के शेखपुरा में फर्जी तरीके से यूपीएससी में सफलता का दावा कर देशभर में चर्चा में आए युवक रंजीत यादव पुलिस की पकड़ में आ गया है। आरोपी को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि रंजीत यादव पर यूपीएससी परीक्षा में 440वीं रैंक आने और IPS बनने का झूठा दावा करने का आरोप है। यूपीएससी परीक्षा पास करने के दावे से जुड़े उसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए थे।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, आरोपी रंजीत यादव शेखपुरा जिले के महुली थाना क्षेत्र अंतर्गत चेवाडा प्रखंड के फतेहपुर गांव का निवासी है। उसने हाल ही में घोषित यूपीएससी परिणाम में खुद को सफल अभ्यर्थी बताते हुए 440वीं रैंक मिलने की बात फैलाई थी। इस झूठे दावे के बाद इलाके में कई जगहों पर उसका सम्मान भी किया गया था। पूर्व विधायक विजय सम्राट, स्थानीय सरफराज मुखिया और महुली थाना अध्यक्ष राम प्रवेश भारती ने भी उसे सम्मानित करते हुए बधाई दी थी। उसके मोटिवेशनल भाषण देशभर में वायरल हो गए थे।

कैसे पकड़ा गया आरोपी?

मामले के वायरल होने के बाद में जब लोगों ने परिणाम की जांच की तो पता चला कि रंजीत यादव द्वारा किया गया दावा पूरी तरह फर्जी है और असली अभ्यर्थी कोई अन्य है। इसके बाद यह मामला तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और देश भर में चर्चा का विषय बन गया। मामले के देशभर में वायरल होने के बाद पुलिस ने रंजीत यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की थी। पुलिस की लगातार छापेमारी के बाद आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने क्या बताया?

इस पूरे मामले के संबंध में पुलिस का बयान सामने आया है। एसडीपीओ डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि आरोपी को शेखपुरा शहर के कॉलेज मोड़ से गिरफ्तार किया गया है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, और पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। (रिपोर्ट: चंदन कुमार)

ये भी पढ़ें- तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी ठोकर, 5KM तक घसीटते हुए ले गया, पति-पत्नी की हालत गंभीर

10वीं की छात्रा से हैवानियत, 5 लोगों ने रेप के बाद कुएं में फेंका; डूबने से हुई मौत

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement