1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार में सियासी हलचल तेज, फ्लोर टेस्ट से पहले कांग्रेस के 15 विधायक हैदराबाद पहुंचे, 2 पहले से वहां मौजूद

बिहार में सियासी हलचल तेज, फ्लोर टेस्ट से पहले कांग्रेस के 15 विधायक हैदराबाद पहुंचे, 2 पहले से वहां मौजूद

 Reported By: Nitish Chandra Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Feb 04, 2024 07:39 pm IST,  Updated : Feb 04, 2024 08:19 pm IST

बिहार में फ्लोर टेस्ट से पहले बड़ी खबर सामने आई है और कांग्रेस के 15 विधायक हैदराबाद पहुंच गए हैं। 2 विधायक यहां पहले से मौजूद हैं। इस तरह कांग्रेस के कुल 17 विधायक यहां मौजूद हैं।

Congress MLAs reach Hyderabad - India TV Hindi
कांग्रेस के 15 विधायक हैदराबाद पहुंचे Image Source : ANI

पटना: बिहार में 12 फरवरी को फ्लोर टेस्ट होना है, ऐसे में वहां सियासी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस के 15 विधायक हैदराबाद पहुंचे हैं और 2 विधायक वहां पहले से मौजूद हैं। ऐसे में कांग्रेस के कुल 17 विधायक हैदराबाद में हैं। 

बिहार में कांग्रेस को अपने विधायकों के टूटने का डर है और इसी वजह से बिहार के कांग्रेस MLA को एक साथ रहने को कहा जा रहा है। कांग्रेस चाहती है कि किसी भी तरह की टूट फ्लोर टेस्ट से पहले उनकी पार्टी में ना हो।

बिहार में किसी पार्टी के पास कितनी सीटें?

बिहार विधानसभा की 243 सीटों में  RJD के पास 79 विधायक हैं। वहां कांग्रेस के पास 19, सीपीआई (एमएल) के पास 12, सीपीआई के पास 2, सीपीआई (एम) के पास 2 और AIMIM के पास एक सीट है। एनडीए गठबंधन के पास बिहार में इस समय बहुमत है। बीजेपी के पास 78 विधायक, जेडीयू के पास 45 विधायक, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के पास 4 और निर्दलीय विधायक 1 है।

28 जनवरी को ली थी नीतीश ने शपथ 

गौरतलब है कि नीतीश कुमार ने आरजेडी का साथ छोड़ दिया था और बीजेपी के साथ गठबंधन करके बिहार में एनडीए की सरकार बना ली थी। नीतीश ने 28 जनवरी की शाम 5 बजे 8 मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। बिहार की इस नई सरकार में विजय सिन्हा और सम्राट चौधरी को डिप्टी सीएम बनाया गया है। 

ये भी पढ़ें: 

देश को दहलाने की साजिश का भंडाफोड़, कार से बरामद हुईं भारतीय सेना की 40 नकली लड़ाकू वर्दी, दिल्ली-राजस्थान से निकला लिंक 

चंडीगढ़: मेयर चुनाव में धांधली के आरोप को लेकर AAP नेताओं ने BJP के खिलाफ किया प्रदर्शन, पुलिस ने हिरासत में लिया 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।