1. Hindi News
  2. बिहार
  3. VIDEO: पटना यूनिवर्सिटी के छात्र हर्षराज की हत्या के विरोध में कारगिल चौक पर हुआ प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

VIDEO: पटना यूनिवर्सिटी के छात्र हर्षराज की हत्या के विरोध में कारगिल चौक पर हुआ प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

 Reported By: Nitish Chandra Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : May 28, 2024 01:27 pm IST,  Updated : May 28, 2024 01:27 pm IST

बिहार की पटना यूनिवर्सिटी के छात्र हर्षराज की हत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पटना के कारगिल चौक पर छात्रों ने इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किया।

Harshraj Murder- India TV Hindi
पटना यूनिवर्सिटी के छात्र हर्षराज की हत्या के विरोध में प्रदर्शन Image Source : INDIA TV

पटना: बिहार की पटना यूनिवर्सिटी के छात्र हर्षराज की हत्या के विरोध में पटना के कारगिल चौक पर छात्रों ने प्रदर्शन किया। छात्र हत्यारों की फौरन गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। छात्रों के प्रदर्शन की वजह से सड़क पर जाम की स्थिति बन गई, जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। लाठीचार्ज के बाद पुलिस ने जाम को खत्म करवाया और यातायात शुरू करवा दिया। 

क्या है पूरा मामला?

पटना में दिनदहाड़े बदमाशों ने लॉ कॉलेज के एक छात्र हर्षराज की पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। सोमवार (27 मई) को  8 से 10 बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया था। मृतक छात्र बिहार के हाजीपुर का रहने वाला था। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल है। 

घटना पटना के सुलतानगंज थाना क्षेत्र की है। हर्षराज लॉ कॉलेज से परीक्षा देकर बाहर निकला था। उसी समय बदमाशों ने उसे घेर लिया और उसके साथ मारपीट करने लगे। जख्मी हालत में उसे पीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो सभी बदमाशों ने मास्क पहन रखा था। घटना को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश फरार हो गये।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि हर्षराज पटना में रहकर लॉ की पढ़ाई कर रहा था। कुछ दिन पहले हर्ष का कुछ लोगों से विवाद हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि उसी विवाद में उसकी हत्या की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी का फुटेज खंगाल रही है।

नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड के मंत्री डॉ अशोक चौधरी की बेटी और बिहार की समस्तीपुर लोकसभा सीट से पार्टी की उम्मीदवार शांभवी चौधरी ने अपनी फेसबुक वॉल पर हर्ष के बारे में लिखा है। उन्होंने लिखा कि एक भाई के रूप में हमेशा मजबूती के साथ खड़े रहने वाले हर्ष अब हम लोगों के बीच नहीं रहे। बदमाशों ने हत्या कर दी है। पुलिस प्रशासन से अनुरोध है कि इसकी बारीकी से जांच कर दोषियों पर कार्रवाई किया जाए।

VIDEO अपलोड हो रहा है, कृपया कॉपी पर बने रहें...

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।