1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार: सासाराम में नहीं थम रही हिंसा, सुबह फिर सुनी गई धमाके की आवाज, इंटरनेट सेवा ठप

बिहार: सासाराम में नहीं थम रही हिंसा, सुबह फिर सुनी गई धमाके की आवाज, इंटरनेट सेवा ठप

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Apr 03, 2023 09:27 am IST,  Updated : Apr 03, 2023 09:29 am IST

सासाराम में आज सोमवार तड़के फिर तेज धमाके की आवाज सुनी गई। सोमवार सुबह 4:30 बजे सासाराम के नगर थाना क्षेत्र के मोची टोला में तेज धमाके की आवाज सुनी गई।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

बिहार: रोहतास जिले के सासाराम में रामनवमी जुलूस के दौरान उपजे विवाद के बाद हिंसा थमने का नहीं ले रही है। सासाराम में आज सोमवार तड़के फिर तेज धमाके की आवाज सुनी गई। सोमवार सुबह 4:30 बजे सासाराम के नगर थाना क्षेत्र के मोची टोला में तेज धमाके की आवाज सुनी गई। इसके बाद यहां SSB के जवानों को बुलाया गया। इस घटना में किसी के जख्मी होने की जानकारी नहीं है। 

'स्थानीय लोगों से तेज धमाके के बारे में पता चला' 

हालांकि, एसएचओ संतोष कुमार का कहना है कि यह आवाज एक पटाखे से संबंधित थी। एसएचओ संतोष कुमार ने बताया, "हमें तेज धमाके के बारे में पता चला जो स्थानीय लोगों ने सुनी थी, जब हम मौके पर पहुंचे तो हमने पाया कि यह आवाज एक पटाखे से जुड़ी थी। इसके अलावा और कुछ नहीं है।"

सासाराम में रामनवमी जुलूस के दौरान हुई हिंसा

गौरतलब है कि बिहार के बिहारशरीफ और सासाराम में रामनवमी जुलूस के दौरान हिंसा की घटनाएं सामने आईं, जिसमें कई लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने दोनों शहरों में सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस की कई टीमें इलाके में गश्त कर रही हैं। पुलिस ने अब तक 109 लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद जानकारी ली है। साथ ही उपद्रवियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

ये भी पढ़ें-

इन दिनों कैसा रहेगा मौसम का मिजाज? आंधी-तूफान और बारिश के साथ गिरेंगे ओले, पढ़ें लेटेस्ट वेदर अपडेट

सीतापुर में निकाय चुनाव से पहले भारी बवाल, जमकर हुई मारपीट, भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव

सासाराम और बिहारशरीफ में इंटरनेट सेवा बंद 

हिंसा की घटनाओं के बाद सासाराम और बिहारशरीफ में इंटरनेट सेवा 4 अप्रैल तक बंद रखने का फैसला लिया गया है। स्थिति पर काबू पाने के लिए दोनों शहरों में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इसके साथ ही सासाराम में सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने का निर्देश दिया गया है। पुलिस की टीम लोगों से अफवाहों से दूर रहने की सलाह दी है। बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने हिंसा के दौरान जान गंवाने वाले व्यक्ति के परिवार को पांच लाख का मुआवजा देने का ऐलान किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।